फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News Girls Gang Raped in Hookah Bar Photos of more than 70 girls in three mobiles customer

हुक्का बार में गैंगरेप: 3 फोन में 70 से अधिक युवतियों के फोटो, ग्राहक को भेजी लड़कियों की तस्वीरें; तय हुए रेट

Sat, 01 Feb 2025 03:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 01 Feb 2025 03:12 PM IST
सार

गोरखपुर में हुक्का बार के खेल में शामिल गीडा और मोहद्दीपुर के होटल भी पुलिस रडार पर हैं। पांच होटलों को नोटिस की तैयारी हो चुकी है। उचित जवाब नहीं दिया तो होटल सील होंगे या प्रशासन की निगरानी में चलाए जाएंगे।

विज्ञापन
Gorakhpur News Girls Gang Raped in Hookah Bar Photos of more than 70 girls in three mobiles customer
Gorakhpur News Girls Gang Rape - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में हुक्का बार की आड़ में देह व्यापार के धंधे में घिरे शहर के पांच और होटलों के संचालकों को पुलिस नोटिस भेजने की तैयारी में है। इस खेल में शामिल होटल संचालक अगर सही जवाब नहीं दे पाए तो गलत गतिविधियों के बारे में प्रशासन को रिपोर्ट सौंपकर इन्हें सील करवाने या प्रशासन की निगरानी में चलाने की तैयारी है। 
विज्ञापन


गलत धंधा चलवा रहे इन होटलों में चार गीडा इलाके के हैं तो एक होटल शहर के बीचोंबीच मोहद्दीपुर का भी है। दरअसल शाहपुर इलाके के हुक्का बार संचालक अनिरुद्ध ओझा के मोबाइल के व्हाट्सएप चैट की जांच के बाद देह व्यापार में लिप्त तीन आरोपियों के नाम सामने आए थे। 
विज्ञापन


उनसे पूछताछ और व्हाट्सएप चैट से देह व्यापार की बात खुलकर सामने आईं और पांच नए होटलों के बारे में भी पता चला, जहां लड़कियां भेजी जाती थीं। इन होटलों से जुड़े चैट पुलिस के सामने आए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही पांचों होटल संचालकों को धारा 18 के तहत नोटिस जारी करने की तैयारी है। इस नोटिस के तहत अगर जवाब सही नहीं मिला तो फिर होटल या तो बंद करना पड़ेगा या फिर अगले तीन साल तक प्रशासन की निगरानी में इसका संचालन होगा। इसमें आने वाले गेस्ट की सूची न सिर्फ साझा करनी होगी बल्कि इसका पूरा रिकार्ड हर वक्त के लिए रखना पड़ेगा।
Trending Videos

तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद नाम आए सामने
तीन आरोपियों राजन उर्फ वसीम अहमद पुत्र सलीम अहमद निवासी ग्राम उमरी अहरा थाना मुंडेरवा बस्ती, विमल विश्वकर्मा पुत्र गुड्डू विश्वकर्मा निवासी बरवा सरसंड थाना बघौली हरदोई और सूरज विश्वकर्मा पुत्र राकेश विश्वकर्मा की गिरफ्तारी के बाद इन होटलों का नाम सामने आए हैं। 

 

तीनों के मोबाइल में 70 से अधिक लड़कियों के फोटो मिले हैं। कई चैट मिले हैं। एक चैट में आरोपी ने तीन लड़कियों के फोटो भेजकर अलग-अलग रेट भेजा है। तय होने पर लड़की को होटल में भेजने की बात हुई है।

अनुराग का दूसरा होटल भी मिला
फ्लाई इन टू होटल के हुक्का बार में सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने जब कार्रवाई शुरू की तो इस बीच फ्लाई इन-वन होटल का नाम भी सामने आया। जांच में पता चला कि यह होटल एम्स इलाके में टीबी अस्पताल के पास स्थित है। पुलिस ने यहां जांच शुरू की तो संचालक के तौर पर एक व्यक्ति मिला। जांच में पता चला कि यह होटल भी देह व्यापार के मामले में आरोपी अनुराग सिंह का ही है।

लड़कियों को फांसने वाली रेशमा का नाम भी केस में दर्ज, प्रयागराज-महराजगंज में तलाश
हुक्का बार में किशोारियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में वांछित रेशमा खान अब भी पकड़ से बाहर है, मगर पुलिस ने हुक्का बार प्रकरण में उसका नाम भी दर्ज करवा दिया है। पुलिस को उसकी अंतिम लोकेशन प्रयागराज में मिली थी। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं है। पुलिस की टीमें उसकी प्रयागराज के अलावा महाराजगंज में तलाश रही है।

 

महराजगंज की रहने वाली रेशमा पर लड़कियों को फंसाकर देहव्यापार में ढकेलने का आरोप है। पहले हर दिन रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालने वाली रेशमा ने इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली है।

 

पुलिस के मुताबिक रामगढ़ताल इलाके की किशोरी को रेशमा ही फंसाकर हुक्का बार तक लाई थी, जिसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। पुलिस के अनुसार रेशमा कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुकी है। उसके पकड़े जाने के बाद कई और बातें खुलकर सामने आएंगी। 

 

रेशमा पादरी बाजार इलाके में किराए पर रहती थी। इसके महाराजगंज स्थित घर का पता पुलिस को मिल गया है। अब उसके परिजनों से पूछताछ की जाएगी।

देह व्यापार के धंधे से जुड़े पांच नए होटलों का नाम सामने आए हैं। इनके संचालक को नोटिस भेजकर पूछताछ की जा रही है। अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसकी रिपोर्ट प्रशासन को भी भेजी जाएगी।- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed