फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Girl students took charge of six police stations for a day.

Gorakhpur News: छह थानों पर एक दिन के लिए छात्राओं ने संभाली कमान

Tue, 30 Sep 2025 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Girl students took charge of six police stations for a day.
सहजनवां थाना प्रभारी बनी छात्रा।
मिशन शक्ति फेज-5 के तहत छह थानों पर छात्राओं को बनाया गया थाना प्रभारी
विज्ञापन


इस पहल में गोला, सहजनवां, बांसगांव, खजनी, पिपराइच और गगहा थाना शामिल

गोरखपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोमवार को छह थानों की कमान छात्राओं को दी गई। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा और जनता की फरियाद सुन कार्रवाई के निर्देश दिए। शाम को मातहतों के साथ सड़क पर उतर कर गश्त की और आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
अभियान के तहत स्व. ज्ञानदास राय इंटरमीडिएट कॉलेज बनकटा, गोला की कक्षा 11वीं की छात्रा सृष्टि दुबे को थाना प्रभारी गोला, मुरारी इंटर काॅलेज की कक्षा 12वीं की छात्रा व एनसीसी कैडेट स्नेहा सिंह को थाना प्रभारी सहजनवां, नवल्स नेशनल एकेडमी की कक्षा 11वीं की छात्रा दीपांजलि को थाना प्रभारी खजनी, एवीएन एकेडमी की कक्षा 12वीं की छात्रा एंजेल सिंह को थाना प्रभारी बांसगांव, विकास भारती विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा अनामिका सिंह को थाना प्रभारी पिपराइच और राधिका महाविद्यालय की बीकॉम-प्रथम वर्ष की छात्रा सिमरन सिंह को थाना प्रभारी गगहा बनाया गया। छात्राओं ने जन-शिकायत सुनकर उसके निस्तारण के लिए संबंधित निर्देशित किया। थाने पर आई हुईं अन्य छात्राओं को थाने की कार्यप्रणाली के बारे में और मालखाना, जीडी व विभिन्न रजिस्टरों को बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सहजनवां थाने का चार्ज संभालते ही स्नेहा ने अन्य छात्राओं के साथ थाने का निरीक्षण किया। महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा व बालिकाओं से जुड़े मामलों की जानकारी ली। पुलिस ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों के विषय में बताया। स्नेहा सिंह ने कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी मिलना गर्व की बात है और इससे उन्हें आगे देश की सेवा करने की प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed