फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: GIDA: TVS company also wants space for warehouse in the industrial corridor

गीडा: औद्योगिक गलियारे में टीवीएस कंपनी भी चाहती है गोदाम के लिए जगह

Tue, 08 Oct 2024 05:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 
GIDA: TVS company also wants space for warehouse in the industrial corridor
गोरखपुर। बाइक निर्माण के मामले में देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी टीवीएस मोटर्स को पूर्वांचल, बिहार और नेपाल के शोरूम में बाइक सप्लाई के लिए गीडा में गोदाम बनाना है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने इसके लिए गीडा प्रशासन से संपर्क किया है। जल्द ही उनकी तरफ से कुछ और डिटेल भेजा जाएगा। उन्हें औद्योगिक गलियारे में भूमि चाहिए। वहीं बोतलबंद पानी बनाने वाली कंपनी बिसलेरी के प्रतिनिधि ने भी गीडा में यूनिट स्थापित करने के लिए भूमि देखी है।
विज्ञापन

गोरखपुर-आजमगढ़ लिंक एक्सप्रेस वे गीडा सेक्टर 27 व 28 के बीच से गुजर रहा है। इसके दोनों तरफ औद्योगिक गलियारा बनाया गया है। इस इलाके की भूमि भी गीडा ने अधिग्रहित कर ली हैं। लिंक एक्सप्रेसवे और लखनऊ-मुजफ्फरपुर हाइवे के किनारे की इस जमीन पर उद्यमी प्लांट लगाने को उत्सुक हैं। आवागमन की सुविधा को देखते हुए ही बाइक निर्माता कंपनी टीवीएस ने भी यहां अपना एक बड़ा गोदाम स्थापित करने के लिए भूमि की तलाश शुरू कर दी है। पिछले सप्ताह इसके प्रतिनिधियों ने गीडा प्रशासन से संपर्क कर भूमि आवंटन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली है। बताया जा रहा है कि जल्द ही कंपनी के प्रतिनिधि भूमि देखने गीडा आने वाले हैं। गीडा प्रशासन ने उन्हें सेक्टर 27 या 28 में जरूरत के अनुसार भूमि उपलब्ध होने की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि कंपनी को बिहार व नेपाल में भेजी जाने वाली बाइकों के लिए गोरखपुर के आसपास बड़े गोदाम की जरूरत है।
विज्ञापन

-----
बिसलेरी के प्रतिनिधि ने आकर देखी भूमि
बोतल बंद पानी बेचने वाली कंपनी बिसलेरी भी गोरखपुर में अपना प्लांट लगाने की इच्छुक है। कंपनी ने पिछले महीने ही इसके लिए पांच एकड़ भूमि की डिमांड की थी। इसके लिए प्रस्ताव भी कंपनी की तरफ से भेज दिया गया है। तीन दिन पहले कंपनी के प्रतिनिधि ने गीडा पहुंचकर सेक्टर 28 में प्रस्तावित भूमि देखी। कंपनी की तरफ से इस पर सहमति जताई गई तो आवंटन की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed