फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: GIDA police reunited the elderly missing from Rampur with his family

Gorakhpur News: रामपुर से लापता बुजुर्ग को गीडा पुलिस ने परिवार से मिलाया

Thu, 12 Jun 2025 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: GIDA police reunited the elderly missing from Rampur with his family
19 मई को रामपुर जिले के शहजादनगर थाने में दर्ज हुआ था केस
विज्ञापन

पिपरौली/गीडा। रामपुर जिले के शहजादनगर क्षेत्र से 13 मई से लापता बुजुर्ग को गीडा पुलिस ने मंगलवार की रात इलाके में गश्त के दौरान खोज लिया। सी-प्लान ऐप की मदद से पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर संपर्क किया और जांच की। इसके बाद परिजनों से संपर्क स्थापित हुआ। उनके भांजे को बुलाकर पुलिस ने सौंप दिया। परिजनों ने गोरखपुर पुलिस को धन्यवाद देते हुए उनकी सक्रियता की प्रशंसा की।
जानकारी के मुताबिक, रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी प्रेम सिंह पुत्र स्व. रामकिशन 13 मई से लापता थे। उनकी तलाश में परिजनों ने हर संभव कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 19 मई को शहजादनगर थाने में केस दर्ज कराया। मंगलवार की रात करीब 11 बजे, पिपरौली चौकी प्रभारी संतोष सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। गाहासाड़ क्षेत्र में उन्हें एक व्यक्ति भटकता दिखा, उसके आधे शरीर पर कपड़े नहीं थे। पुलिस तुरंत उसे चौकी पर ले आई और पूछताछ शुरू की। व्यक्ति केवल अपने थाने का नाम बता पाया। इसके बाद सी-प्लान ऐप की मदद से विभिन्न स्थानों पर संपर्क किया। संपर्क स्थपित कर उनके भांजे रवि यादव पुत्र लाल सिंह को बुलाया गया। भूखे-प्यासे प्रेम सिंह को पुलिस ने भोजन और कपड़े उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

रास्ते में गिरा फोन, राहगीर ने लौटाया
पिपराइच। कस्बे में बुधवार की सुबह 9:30 बजे एक युवक का आईफोन सड़क पर गिर गया। उसे एक ईमानदार राहगीर ने लौटाकर मिसाल पेश की। फोन पिपराइच कस्बे में दूध की सप्लाई करने वाले अधियारीबाग थाना तिवारीपुर गोरखपुर निवासी राजा कुमार का था। वह दूध सप्लाई के लिए अपनी पिकअप से चुंगी तिराहे होकर सिधावल बाजार जा रहा था। इस दौरान जल्दबाजी में अनुराधा चौक के पास फोन गिर गया। कुछ देर बाद राहगीर अभय उपाध्याय निवासी रामपुर उपाध्याय थाना श्यामदेउरवा (महराजगंज) ने सड़क पर गिरा आईफोन देख लिया। फोन किसका है पता लगाने की कोशिश की। लॉक होने के कारण रवि ने उसमें आए कॉल का जवाब दिया और राजा कुमार से संपर्क किया। अभय उपाध्याय ने फोन पिपराइच थाने के उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed