{"_id":"66f6cf6de1a6d58cfd03ff3e","slug":"gorakhpur-news-gida-in-one-and-a-half-year-many-units-worth-rs-2800-crore-came-on-the-ground-4319-got-employment-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-697273-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीडा: डेढ़ साल में 2800 करोड़ की कई इकाइयां धरातल पर उतरीं, 4319 को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीडा: डेढ़ साल में 2800 करोड़ की कई इकाइयां धरातल पर उतरीं, 4319 को मिला रोजगार
विज्ञापन
गोरखपुर। फरवरी 2023 में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मिले 8940 करोड़ की निवेश वाली यूनिट्स को गीडा में जमीनों का आवंटन किया जा चुका है। जब ये सभी निवेश धरातल पर उतरेंगे तो करीब 30 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इनमें बीते डेढ़ साल में 2767 करोड़ रुपये के निवेश से कई इकाइयां शुरू भी हो चुकी हैं, जिनमें 4319 लोगों को रोजगार मिला है। इनमें मल्टीनेशनल ब्रांड पेप्सिको की फ्रेंचाइजी वरुण बेवरेजज लिमिटेड (वीबीएल) की यूनिट भी शामिल है जिसका उद्घाटन 29 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
गीडा सेक्टर 27 में वीबीएल की यूनिट का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 8 अप्रैल 2023 को किया था। अप्रैल 2024 से इस यूनिट में कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स का काॅमर्शियल उत्पादन शुरू हो चुका है। अब यूनिट का औपचारिक उद्घाटन 29 सितंबर को होने जा रहा है। इस यूनिट में दूध, दही, लस्सी, छाछ, घी के अलावा टॉफी, चॉकलेट आदि का भी उत्पादन होगा। इसमें प्रतिदिन करीब ढाई लाख लीटर दूध की खपत होगी।
-- -- -
10 हजार पशुपालकों के लिए बड़ा अवसर
गीडा में सीपी मिल्क की तरफ से ज्ञान दूध का उत्पादन शुरू हो चुका है। इस यूनिट के लिए प्रतिदिन करीब 2 लाख लीटर दूध की जरूरत है। इसकी आपूर्ति के लिए कंपनी को गोरखपुर के अलावा लखनऊ और आसपास के जिलों से दूध मंगाना पड़ रहा है। अब पेप्सिको की दूसरी यूनिट भी शुरू होने जा रही है। यहां भी हर दिन ढाई लाख लीटर दूध की जरूरत होगी। इससे दूध की मांग और बढ़ेगी। इसका सीधा लाभ गोरखपुर और आसपास के जिलों के करीब 10 हजार पशुपालकों को होगा।
विज्ञापन
-- -- --
गीडा में बीते डेढ़ साल में बड़े निवेश (सौ करोड़ से अधिक)
यूनिट निवेश रोजगार स्थिति
केयान इंडस्ट्रीज 1200 1000 निर्माणाधीन
वरुण बेवरेजेज 1071 1500 उत्पादनरत
इंडिया ऑटोव्हील्स 400 1500 निर्माणाधीन
एसडी इंटरनेशनल 230 300 निर्माणाधीन
सीपी मिल्क 118 1000 उत्पादनरत
तत्वा प्लास्टिक्स 105 110 उत्पादनरत
कपिला कृषि 100 150 निर्माणाधीन
(नोट: निवेश का आंकड़ा करोड़ रुपये में है। निर्माणाधीन यूनिट में रोजगार की संख्या प्रस्तावित है)
-- -- --
वर्जन
गीडा क्षेत्र में हर महीने नए उद्यमी आ रहे हैं। उद्यमियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारा और फिर धुरियापार में भी औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। अदाणी समूह ने सीमेंट फैक्टरी लगाने की इच्छा जताई है, जिन्हें जमीन आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा एक सेमी कंडक्टर चिप बनाने वाली फैक्टरी की स्थापना के लिए भी प्रयास चल रहा है।
अनुज मलिक, सीईओ-गीडा