फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur news: GDA will remove encroachment from parks, three will be beautified

Gorakhpur News: पार्कों से अतिक्रमण हटाएगा जीडीए, तीन का होगा सुंदरीकरण

Mon, 25 Aug 2025 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur news: GDA will remove encroachment from parks, three will be beautified
पंत पार्क, महंत दिग्विजियनाथ पार्क और आंबेडकर पार्क का होगा सुंदरीकरण
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने शहर के प्रमुख पार्कों से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क, महंत दिग्विजयनाथ पार्क, मुंशी प्रेमचंद पार्क समेत सभी पार्कों के बाहर लगे ठेले-खोमचे और फूडवैन जब्त किए जाएंगे।
जीडीए अधिकारियों के अनुसार, अतिक्रमण के कारण न केवल आवागमन बाधित हो रहा है बल्कि पार्कों में गंदगी बढ़ रही है और जीडीए की आवंटित दुकानों की ग्राहकी पर भी असर पड़ रहा है। पंत पार्क के सामने करीब 40 ठेले और फूडवैन खड़े रहते हैं, जिससे प्रवेश द्वार और पार्किंग व्यवस्था अव्यवस्थित हो जाती है। मुंशी प्रेमचंद पार्क के आसपास भी सुबह-शाम ऐसी ही स्थिति बनती है, जिससे नियमित आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई इंदिरा बाल बिहार गोलघर, डॉ. भीमराव आंबेडकर उद्यान तारामंडल, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पार्क और डॉ. आंबेडकर पार्क हुमायूंपुर उत्तरी में भी की जाएगी। साथ ही अवस्थापना निधि की शेष धनराशि से महंत दिग्विजयनाथ पार्क, पंत पार्क और डॉ. आंबेडकर उद्यान तारामंडल का सुंदरीकरण और विकास कार्य कराया जाएगा। तीनों पार्कों का निरीक्षण जल्द ही ओएसडी प्रखर उत्तम करेंगे, ताकि योजनाओं को अंतिम रूप दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed