फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: GDA starts e-auction process of commercial properties

Gorakhpur News: जीडीए ने शुरू की व्यावसायिक संपत्तियों की ई-नीलामी प्रक्रिया

Sat, 25 Oct 2025 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: GDA starts e-auction process of commercial properties
19 नवंबर तक कराया जा सकेगा पंजीकरण
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने विभिन्न आवासीय और व्यावसायिक योजनाओं के अंतर्गत खाली पड़ी व्यावसायिक संपत्तियों, दुकानों और जूनियर हाईस्कूल के लिए भूखंडों के आवंटन की ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक आवेदक 19 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। यह नीलामी पूरी तरह ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, जिसकी तिथि और समय की जानकारी बाद में जारी की जाएगी।
प्राधिकरण उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने बताया कि जीडीए की वेबसाइट www.gdagkp.in पर सभी उपलब्ध संपत्तियों का विवरण, नीलामी की शर्तें और पंजीकरण प्रक्रिया दी गई है। आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर पंजीकरण शुल्क जमा कर सकते हैं। ई-नीलामी में भाग लेने वालों को 1000 रुपये (जीएसटी सहित) आवेदन शुल्क जमा करना होगा। साथ ही सामान्य वर्ग के आवेदक को संपत्ति की प्रस्तावित कीमत का 10 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के आवेदक को पांच प्रतिशत पंजीकरण शुल्क के रूप में देना होगा। उच्चतम बोलीदाता के पक्ष में संपत्ति का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण की योजनाओं में वसुंधरा एन्क्लेव (फेज 1, 2, 3) में एक-एक भूखंड, बुद्धा मिनी मार्ट में 11 दुकानें, बुद्ध विहार पार्ट ए, बी, सी शॉपिंग सेंटर में क्रमश: 14, 11 और छह दुकानें, वैशाली में चार भूखंड, सिद्धार्थपुरम शॉपिंग सेंटर में 12 दुकानें, सिद्धार्थ एन्क्लेव विस्तार में एक भूखंड, विकास नगर में दो भूखंड और चार दुकानें, नवीन ट्रांसपोर्ट नगर में 16 भूखंड, राप्तीनगर तृतीय चरण में 18 दुकानें एवं चतुर्थ चरण में छह भूखंड शामिल हैं। राप्तीनगर विस्तार में जूनियर हाईस्कूल के लिए भी एक भूखंड रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed