फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: GDA: Bulldozer runs on eight acres of illegal plotting

जीडीए: आठ एकड़ अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

Sun, 03 Aug 2025 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: GDA: Bulldozer runs on eight acres of illegal plotting
बिना ले आउट स्वीकृति कराए ही की गई थी प्लॉटिंग
विज्ञापन

गोरखपुर। जीडीए ने शनिवार को चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर स्थित तिरुपति ग्लेक्सी में विजय गुप्ता के लगभग छह एकड़ और ग्राम देवकली में वंशधारी सिंह के लगभग दो एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाॅटिंग को ध्वस्त कराया। दोनों जगह जीडीए से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना ही कॉलोनी विकसित की जा रही थी।
इस कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध किया लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के चलते कार्रवाई पर असर नहीं पड़ा। यह कार्रवाई प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह एवं पीठासीन अधिकारी प्रखम उत्तम के नेतृत्व में की गई। मौके पर सहायक अभियंता संजीव तिवारी, ज्योति, अवर अभियंता दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यवाही क्षेत्रीय पुलिस बल के सहयोग से संपन्न हुई।
विज्ञापन

जीडीए के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कहा कि उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed