फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: GDA bulldozer runs on 18 acres of illegal plotting

Gorakhpur News: 18 एकड़ अवैध प्लाॅटिंग पर चला जीडीए का बुलडोजर

Sat, 03 May 2025 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: GDA bulldozer runs on 18 acres of illegal plotting
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की अवैध प्लाॅटिंग पर कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को जीडीए की टीम ने 18 एकड़ जमीन पर अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

अवैध प्लाॅटिंग की शिकायत पर प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, जिला प्रशासन की ओर से नामित मजिस्ट्रेट और पुलिस के नेतृत्व में टीम रामपुर कड़जहां, रामपुर मोतीराम अड्डा और तालकंदला पहुंची। टीम ने यहां पर 18 एकड़ जमीन पर काटी अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

जीडीए की ओर से बताया गया कि रामपुर कड़जहां में मनोज तिवारी और दुर्गेश यादव ने 11 एकड़, रामपुर मोतीराम अड्डा में ध्रुव गुप्ता और कमलेश गुप्ता ने दो एकड़, तालकंदला में अशोक यादव ने पांच एकड़ जमीन पर अवैध प्लाटिंग की थी। इसके अलावा, बुद्ध बिहार पार्ट-बी की आवासीय योजना के पार्क में किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया। इस दौरान सहायक अभियंताओं राज बहादुर सिंह, संजीव तिवारी, अजय पांडेय, ज्योति राय और अवर अभियंता शोभित कन्नौजिया, दीपक गुप्ता, धर्मेंद्र गौड़, मनीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed