फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gaurav used to drive the mafia's car, the secret will be revealed when he is caught

Gorakhpur News: माफिया की गाड़ी चलाता था गौरव, पकड़े जाने पर खुलेगा राज

Fri, 07 Mar 2025 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gaurav used to drive the mafia's car, the secret will be revealed when he is caught
प्रवीण श्रीवास्तव को मारने की थी योजना, नहीं मिलने पर प्रॉपर्टी डीलर के घर पर चलाई थी गोलियां
विज्ञापन

शाहपुर पुलिस ने पांच आरोपियों को भिजवाया जेल, केस में वांछित गौरव पांडेय की तलाश

गौरव के पकड़े जाने पर माफिया के भाई की संलिप्तता की होगी जांच, एनबीडब्ल्यू भी लेगी पुलिस
गोरखपुर। शाहपुर में प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी मांगने व कार पर गोलियां चलाने के मामले में वांछित गौरव पांडेय माफिया विनोद उपाध्याय की गाड़ी चलाता था। इस केस में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भिजवा चुकी है। घटना में नाम आने के बाद से ही गौरव भागा हुआ है। इसके पकड़े जाने पर कई और अहम राज खुल सकते हैं। साथ ही माफिया के भाई की संलिप्तता का भी पता चलेगा। मामले में गौरव के खिलाफ पुलिस कोर्ट से एनबीडब्ल्यू भी लेगी।
बताया जा रहा है कि गौरव पांडेय माफिया विनोद उपाध्याय के घर के अगल-बगल ही रहता था। वह हमेशा माफिया के साथ चलता था। मुठभेड़ में माफिया के मारे जाने के बाद उसके शाहपुर में रहने वाले परिचितों के साथ गौरव का उठना बैठना हो गया है। प्रॉपर्टी डीलर के घर गोली अंबिका ने चलाई थी। जबकि चादर ओढ़कर बाइक गौरव चला रहा था। इससे यह तय हो गया है कि गौरव अच्छी संगत में नहीं है, वह पहले की तरह माफिया वाली जिंदगी जीना चाह रहा है।
विज्ञापन

भू-स्वामी को भी जान का खतरा
दाउदपुर निवासी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव की गुलरिहा में 63 डिसमिल जमीन है। इस जमीन पर पहले माफिया विनोद उपाध्याय की नजर थी। प्रवीण का कहना है कि तब लगातार दबाव बनाया गया कि औने पौने में जमीन विनोद उपाध्याय को दे दी जाए। लेकिन पुलिस में शिकायत कर दी। माफिया के मुठभेड़ में ढेर होने के बाद उसके गुर्गे अब यह जमीन हथियाना चाह रहे हैं। ये आरोपी पहले मुझे ही मारने वाले थे। प्रवीण ने बताया कि यह जानकर वह दो माह तक घर से नहीं निकले। प्रॉपर्टी डीलर अंकु शुक्ल और जावेद शाह को जमीन बेचने के लिए एग्रीमेंट किया है। मेरे नहीं मिलने पर प्रॉपर्टी डीलर को डराने के लिए घर चढ़कर गोलियां चलाई गईं। प्रवीण ने बताया कि मेरी सुरक्षा हटा ली गई है, मेरे ऊपर भी जान का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
शाहपुर पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को शाहपुर चरगांवा निवासी अंकित पासवान उर्फ मंटू, अंबिका पासवान, गुलरिहा रामपुर बुजुर्ग निवासी नितिन मिश्रा, चिलुआताल के करीमनगर पोखर भिंडा निवासी साहिल अली और गुलरिहा सेमरा नंबर दो निवासी शुभम श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया है। इनके पास से दो अवैध पिस्टल व दो कारतूस, दो बोलेरो और एक बाइक बरामद किया गया।
गौरव ने बाइक चलाई, अंबिका ने गोली चलाई
आरोपियों में से एक अंकित पासवान ने 18 फरवरी को प्रॉपर्टी डीलर अंकु शुक्ल को डराने के लिए माफिया विनोद उपाध्याय का भाई बनकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। 19 फरवरी को जावेद को कॉल कर धमकी दी। इसके बाद बात नहीं बनी तो 23 फरवरी को अंबिका और वांछित गौरव पांडेय अंकु शुक्ल के घर जाकर फायरिंग की कोशिश किए लेकिन नहीं कर पाए। 24 फरवरी को दोबारा गौरव और अंबिका एक बाइक से निकले। शाहपुर इलाके स्थित प्रापर्टी डीलर अंकु शुक्ल के घर पर चढ़कर कार पर अंबिका ने गोलियां चलाई।

-------------
कोट-
इस केस में वांछित गौरव पांडेय की तलाश चल रही है। उसके पकड़े जाने पर पूछताछ की जाएगी। घटना वाले दिन सीसीटीवी कैमरे में आरोपी बाइक चलाता दिखा है। इसके साथ बाइक पर बैठे आरोपी गोली चलाते दिख रहा है।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed