फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Garlic has become expensive even before the wedding season begins.

Gorakhpur News: लगन शुरू होने से पहले ही महंगा हो गया लहसुन

Fri, 31 Oct 2025 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Garlic has become expensive even before the wedding season begins.
80 से बढ़कर 120 रुपये किलो तक फुटकर में बिक रहा
विज्ञापन

थोक में 30 से 60 रुपये किलो से बढ़कर 45 से 90 रुपये किलो तक पहुंचा

व्यापारियों ने कहा- बुवाई का समय होने के कारण इस समय आवक होती है कम

गोरखपुर। सहालग शुरू होने से पहले ही बाजार में लहसुन के भाव अचानक बढ़ गए हैं। स्थिति यह है कि तीन दिन में लहसुन के दाम में दोगुना तक की वृद्धि हुई है। मांग की तुलना में आवक कम होने के दावे कर व्यापारी इसे महंगा बेच रहे हैं। जानकारों का कहना है कि आवक कम हुई है लेकिन अनुपात इतना भी कम नहीं है कि दाम इस तरह बढ़ाने पड़ें।
बता दें कि महेवा मंंडी में तीन दिन पहले लहसुन 30 से 60 रुपये किलो बिक रहा था। बृहस्पतिवार को बढ़े हुए दाम पर 45 से 90 रुपये किलो पहुंच गया। वहीं फुटकर बाजार में लगभग 70 से 80 रुपये किलो बिकने वाला लहसुन 100 से 120 रुपये किलो पहुंच गया।
विज्ञापन

महेवा मंडी के व्यापारी साजिद अली बताते हैं कि मंडी में लहसुन की रोजना खपत लगभग 40 टन है। यह लगन में बढ़कर 60 टन तक पहुंच जाएगी। इस समय आवक इतनी भी कम नहीं है कि ज्यादा दाम बढ़ाया जाए। मध्य प्रदेश के शाजापुर और राजस्थान के कोटा से लहसुन की आवक हो रही है। ज्यादातर लहसुन इस समय प्रदेश के रामपुर से आ रहा है। इसके साथ ही एटा, इटावा व शाहजहांपुर से देशी लहसुन आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी राजीव कुमार ने बताया कि मंडी में लहसुन की खपत शादी-विवाह में डेढ़ गुना हो जाती है। इस समय बुवाई का समय होने के कारण हर साल आवक कम हो जाती है। इसलिए इस समय आवक कुछ कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed