फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Garbage set on fire near the zoo...animals in distress due to spread of smoke

Gorakhpur News: चिड़ियाघर के पास कूड़े में लगाई आग...धुआं फैलने से जानवर बेहाल

Wed, 06 Nov 2024 03:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Garbage set on fire near the zoo...animals in distress due to spread of smoke
गोरखपुर। जेमिनी गार्डेनिया अपार्टमेंट के सामने कूड़े के ढेर में मंगलवार शाम किसी ने आग लगा दी। इससे चिड़ियाघर के अस्पताल परिसर में धुआं घुस गया। यह धुआं वन्यजीवों के नाइट सेल में पहुंचा तो उनको सांस लेने में परेशानी हुई। सबसे ज्यादा परेशानी बाघ और तेंदुओं को हुई। वहीं, पक्षियों की आंख से भी पानी आना शुरू हो गया है। चिड़ियाघर प्रबंधन ने पहले जीडीए से वार्ता की तो उन्होंने कूड़ा गिराने से इन्कार कर दिया। वहीं नगर निगम से भी यही जवाब मिला।
विज्ञापन

नाइट सेल में 35 से अधिक जानवर : चिड़ियाघर के अस्पताल में 35 से अधिक जानवर रखे गए हैं। पीलीभीत से आए बाघ, करीब छह तेंदुए, बाघिन शक्ति के अलावा कई अन्य पक्षी शामिल हैं। धुएं से सबसे ज्यादा परेशानी बाघ और तेंदुओं को हुई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि चिड़ियाघर में वन्यजीवों के लिए जंगल जैसा स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जाता है। धुएं से उनकी बेचैनी बढ़ गई। कई जानवरों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। यह धुआं उनके लिए बेहद हानिकारक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed