फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Garbage collection affected due to protest, vehicles could be emptied after 24 hours

Gorakhpur News: विरोध के कारण कूड़ा उठान प्रभावित, 24 घंटे बाद खाली हो सकीं गाड़ियां

Mon, 21 Oct 2024 04:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Garbage collection affected due to protest, vehicles could be emptied after 24 hours
गोरखपुर। बाघागाड़ा में कचरा गिराने के विरोध के चलते शहर में कूड़ा उठान प्रभावित रहा। कूड़ा लदी गाड़ियां खाली नहीं हो पाईं। करीब 24 घंटे बाद रविवार को दोपहर में बाघागाड़ा में नगर निगम की कचरा लदी गाड़ियां खाली हुईं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह एकला बांध से बाघागाड़ा जा रही निगम की कचरा लदी डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया था। इसके बाद से स्थानीय नागरिकों और एनएचएआई के अधिकारियों ने बाघागाड़ा में कचरा डालने का काम रोक दिया। हालांकि ग्रामीण पहले से ही कचरा डालने का विरोध कर रहे लेकिन शनिवार को हादसे के बाद उन्होंने इसे और तेज कर दिया।
विज्ञापन

एनएचएआई ने भी टोल रोड का हवाला देने के साथ रोड से गुजरने वाले नागरिकों को बदबू और गंदगी का हवाला देते हुए सख्त एतराज जताया। निगम की गाड़ियां कचरा लेकर लौटने लगीं। बसंतपुर गाॅरबेज ट्रांसफर स्टेशन में खड़े 12 कैप्सूल सुबह ही खाली हो गए थे, लेकिन शनिवार दोपहर तक पहुंचे कचरे से सभी भर गए। इसकी वजह से रविवार को डोर-टू-डोर कचरा उठान प्रभावित रहा। कचरे से भरे बड़े डंपर और ट्रक भी खाली न होने से सार्वजनिक स्थलों से भी कचरा उठान में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जोनल अधिकारी ने ग्रामीणों को समझाया
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर अधिशासी अभियंता और जोनल अधिकारी एनडी पांडेय ने बाघागाड़ा में पड़े कचरे को पोकलेन और जेसीबी लगाकर समतल कराया। इसके उपर मिट्टी की एक परत बिछाई। ताकि कचरा उड़ने औरफैले न पाए। ऐसा करने से बदबू भी कम हो गई। इसके बाद उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को बुलाकर उन्हें समझाया। विश्वास दिलाया कि यह प्रक्रिया नियमित की जाएगी। इसके साथ ही विरोध कर रहे स्थानीय नागरिकों को भी समझाने में कामयाब रहे। उनको आश्वस्त किया कि दुर्घटना करने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed