{"_id":"68b0b1b092c5c4482c0d7d2d","slug":"gorakhpur-news-gangster-with-a-bounty-of-25-thousand-rupees-accused-of-prostitution-under-the-guise-of-hookah-bar-arrested-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1052376-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हुक्का बार की आड़ में देह व्यापार का आरोपी 25 हजार इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हुक्का बार की आड़ में देह व्यापार का आरोपी 25 हजार इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार
विज्ञापन
इंस्टाग्राम से नाबालिग लड़कियों को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल कर कराता था धंधा
एसएसपी ने बीते 16 अगस्त को आरोपी के खिलाफ की थी गैंगस्टर की कार्रवाई
गोरखपुर। रामगढ़ताल पुलिस ने हुक्का बार की आड़ में देह व्यापार के आरोपी 25 हजार इनामी गैंगस्टर बस्ती के मुंडेरवा अमरी अहरा निवासी राजन उर्फ वसीम अहमद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इंस्टाग्राम से नाबालिग लड़कियों को जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल कर धंधा कराता था। पुलिस की दो टीमें गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि पुलिस जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी ने 16 अगस्त को गैंग के 14 गुर्गों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी।
रामगढ़ताल इलाके की नाबालिग लड़की के साथ शाहपुर क्षेत्र के फ्लाई इन वन होटल के हुक्का बार में सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। 2 जनवरी 2025 को रामगढ़ताल थाने में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। इसके बाद 9 जनवरी को हुक्का बार में छापा पड़ा और बड़े पैमाने पर देह व्यापार की बात सामने आई। रामगढ़ताल थाने में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के केस में पुलिस ने जांच शुरू की। तब कई बड़े नाम सामने आए और देह व्यापार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ। इसके बाद बेतियाहाता और देवरिया की नाबालिग लड़कियां भी सामने आई। उन्होंने भी शाहपुर थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। इनके साथ ही हुक्का बार में दुष्कर्म किया गया था। शाहपुर पुलिस और रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने जांच कर सरगना अनिरुद्ध ओझा, फ्लाई इन होटल का मालिक अनुराग कुमार सिंह, मोहनापुर का आकाश यादव, बिछिया के रोहित छेत्री और विनय साहनी, आदित्य मौर्या और निखिल सिंह, बस्ती मुंडेरवा के उमरी अहरा निवासी राजन उर्फ वसीम अहमद, हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के बरवा सरसंड का विमल विश्वकर्मा और सूरज विश्वकर्मा, मुस्कान और श्रेय शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया।
बीते 16 अप्रैल को रामगढ़ताल पुलिस ने एसएसपी राज करन नय्यर के आदेश पर सभी 14 आराेपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया है। इसमें अनिरुद्ध ओझा उर्फ सोखा को गैंग लीडर और प्रियांशु जायसवाल, अनुराग सिंह, राजन उर्फ वसीम अहमद, बिमल विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, मुस्कान उर्फ माला पासवान, श्रेय शुक्ला, नंदिनी उर्फ परी, अजय सिंह,अनुराग त्रिपाठी, संजीत कुमार जायसवाल, आकाश गुप्ता और गौरव कुमार को सक्रिय सदस्य बनाया गया है। रामगढ़ताल पुलिस ने बुधवार देर रात गैंगस्टर के मामले में भागे राजन उर्फ वसीम अहमद को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर पसंद कराई जाती थीं लड़कियां
नई उम्र की लड़कियों का जाल में फंसाकर होटल फ्लाई इन वन होटल में रखा जाता था। यहां से व्हाट्सएप भेजकर लड़कियां पसंद कराई जाती थी। उसी पर रेट भी तय होता था। इसके बाद गैंग लीडर अनिरुद्ध ओझा अपनी कार से लड़कियों को शौकीनों के घरों तक पहुंचाते था। वहां पर रात भर लड़कियां रहती थीं। सुबह उन्हें छोड़ दिया जाता था। पुलिस को मोबाइल ऐसे साक्ष्य भी मिले हैं। इसके अलावा शहर के कई होटलों में लड़कियां सप्लाई की जाती थी। गोरखपुर से लखनऊ तक नाबालिग लड़कियां भेजी जा रही थीं। इसमें नेपाल की लड़कियां भी शामिल थीं।
कोट
देह व्यापार करने वाले आरोपियों के खिलाफ रामगढ़ताल थाने में गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया गया था। इसमें से भागे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। बहुत जल्द उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी