{"_id":"66e62765f684b6b49e00a0b7","slug":"gorakhpur-news-gangster-created-a-false-story-of-theft-his-act-was-exposed-through-camera-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-685383-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गैंगस्टर ने रची चोरी की झूठी कहानी, कैमरे से खुली करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गैंगस्टर ने रची चोरी की झूठी कहानी, कैमरे से खुली करतूत
विज्ञापन
गोरखपुर। बेलीपार इलाके के एक गैंगस्टर ने दुकान में चोरी होने की झूठी कहानी रचकर पुलिस को सूचना दे दी। जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सीसीटीवी कैमरे की मदद से गैंगस्टर की पोल खुल गई। गैंगस्टर ने बताया कि उसने कई लोगों से कर्ज लिया है और उसकी दुकान का किराया भी कई महीने से बाकी था, इसलिए उसने झूठी सूचना दी। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार, बेलीपार के सोकहना निवासी सिद्धनाथ चौरसिया ने शनिवार को थाने पर सूचना देकर बताया कि उनके पिता की दुकान चौरसिया बूट हाउस एवं जनरल मर्चेंट डवरपार में है। शुक्रवार की रात अज्ञात लोगों द्वारा दुकान से नकदी और सामान चोरी कर लिया गया है। रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर चला गया था। सुबह जब मेरा बेटा अमित वहां गया तो उसने दुकान खुली देख मुझे चोरी की सूचना दी। सिद्धनाथ ने बताया कि दुकान से करीब तीन-चार लाख रुपये का सामान और गल्ले में रखा 25 हजार रुपया चोरी हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस ने गांव में ही आसपास के लोगों से पूछताछ की तो बताया गया कि सिद्धनाथ चौरसिया बदमाश है। पूर्व में चोरी के अपराध में कई बार जेल जा चुका है। उसने अपने परिचितों और बाजार के कई लोगों से काफी पैसा उधार ले रखा है। दुकान जिस मकान में है, उसका किराया भी कई माह से बकाया है।
विज्ञापन
रात एक बजे तक दुकान में ही था सिद्धनाथ
पुलिस ने दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा तो सिद्धनाथ चौरसिया शुक्रवार को रात करीब एक बजे तक अपनी दुकान में मौजूद दिखा। वह खुद ही दुकान का सामान अस्त-व्यस्त करते और गत्ते इत्यादि को दुकान से बाहर रखते हुए कैमरे में दिखाई दिया। सिद्धनाथ को सीसीटीवी फुटेज दिखा कर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने चोरी की झूठी सूचना देना स्वीकार किया और बताया कि कई लोगों से कर्ज ले रखा है। मकान मालिक और अन्य लोग रुपये मांग रहे थे जिससे परेशान होकर झूठी सूचना दी। सिद्धनाथ पर गैंगस्टर, चोरी, मारपीट समेत चार केस बेलीपार थाने में दर्ज हैं।
कोट,
दुकानदार ने चोरी की झूठी सूचना दी थी। सीसीटीवी कैमरे से उसकी करतूत पकड़ ली गई। उसपर पहले से गैंगस्टर समेत कई केस भी थाने में दर्ज हैं। उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
जितेंद्र कुमार, एसपी दक्षिणी