{"_id":"68fa85a312cad0cf120043d3","slug":"gorakhpur-news-gangster-action-against-gang-involved-in-fraud-in-the-name-of-providing-jobs-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1110660-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई
विज्ञापन
ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती में नौकरी का झांसा देकर ठग लिए थे 45 लाख
गोरखपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, दिल्ली व हरियाणा के युवक बने शिकार
गोरखपुर। ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) भर्ती 2018 के नाम पर बेरोजगार युवकों से करोड़ों रुपये ठगने वाले गिरोह के खिलाफ तिवारीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट लगा दिया है। यह कार्रवाई ठगी के शिकार युवकों की तहरीर और जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
जानकारी के अनुसार, गिरोह ने नौकरी दिलाने के नाम पर गोरखपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, दिल्ली और हरियाणा के युवकों से लगभग 45 लाख रुपये ऐंठ लिए थे। पीड़ितों में गोरखपुर के राजाबारी टीघरा निवासी अजीत सिंह, जंगल कौड़िया निवासी अलिंद्र यादव, लखनऊ के आदिल नगर निवासी अमित कुमार यादव, गोरखपुर के रसूलपुर निवासी मोहम्मद राहील, अधियारीबाग निवासी अमित शर्मा, सूरजकुंड निवासी अभय यादव, सिहोखा निवासी अमित कुमार मद्धेशिया, सहजनवां निवासी ओमकार यादव, मुरादाबाद निवासी शरद कुमार और अंकित कुमार शामिल हैं।
इन सभी ने आरोप लगाया था कि इलाहाबाद के गंगोत्रीनगर निवासी दीपक दुआ, दिल्ली के न्यू राष्ट्रीय सोसाइटी द्वारका निवासी अजीत सिंह और इंदरपुरी दिल्ली निवासी पवन कुमार ने मिलकर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और रकम अपने खाते में जमा करा ली। कई बार लेनदेन नकद में भी हुआ। जब नौकरी नहीं लगी तो पीड़ितों ने रुपये वापस मांगे जिस पर आरोपियों ने 65 लाख और 60 लाख रुपये के दो चेक दिए, लेकिन वे आज तक भुनाए नहीं जा सके।
विज्ञापन
युवकों के पास आरोपियों के खिलाफ वीडियो और वॉइस रिकॉर्डिंग जैसे ठोस सबूत भी हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि इस गिरोह ने ठगी के पैसों से दिल्ली, हरियाणा, बागपत और सोनभद्र में अवैध संपत्तियां भी खरीदी हैं। पुलिस ने जांच पूरी कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी, जिसके बाद गिरोह के तीनों सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।