फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gangster Act action taken against three miscreants on DM's approval

Gorakhpur News: डीएम के अनुमोदन पर तीन बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

Mon, 03 Nov 2025 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gangster Act action taken against three miscreants on DM's approval
डीएम की अनुमति मिलने के बाद धनघटा पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संतकबीरनगर। पुलिस ने गोरखपुर के चोरों के गैंग पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। डीएम का अनुमोदन मिलने के बाद एसओ धनघटा जेपी दूबे ने तीन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।
एसओ जय प्रकाश दूबे ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ 31 अक्तूबर को क्षेत्र में भ्रमण पर थे। उसी दौरान सूचना मिली कि गैंग लीडर पप्पू निवासी गोनवतिया थाना धनघटा का एक सुसंगठित गिरोह है। जिसके सदस्य सोनू उर्फ मंटू निवासी एकौना खुर्द व लक्ष्मी नारायण उर्फ बत्तन निवासी नरगड़ा थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर सक्रिय हैं। वह सक्रिय सदस्यों के साथ मिलकर क्षेत्र में चोरी, नकबजनी की वारदात को अंजाम देता है।
विज्ञापन

थाना में अभिलेख की जांच के बाद गैंग के सरगना पप्पू और सोनू उर्फ मंटू के खिलाफ 6-6, लक्ष्मी नारायण उर्फ बत्तन के खिलाफ पांच अभियोग पंजीकृत पाया गया। उक्त बदमाशों के खिलाफ गैंग चार्ट तैयार करके डीएम कार्यालय में अनुमोदन के लिए भेजा गया था। 29 अक्तूबर को अनुमोदन प्राप्त होने के बाद गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed