{"_id":"676721a7e7cfc16d430b5874","slug":"gorakhpur-news-gangster-accused-of-gang-rape-of-punjabi-dancers-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-784896-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पंजाब की डांसरों से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों पर लगा गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पंजाब की डांसरों से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों पर लगा गैंगस्टर
विज्ञापन
गोरखपुर। गीडा के एकला बंधे पर पंजाब की डांसरों से सामूहिक दुष्कर्म के पांच आरोपियों पर शनिवार को गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया गया। इन आरोपियों में गैंग लीडर एकला बाजार निवासी नीरज जायसवाल, कर्मवीर निषाद, सोनू निषाद उर्फ कल्लू, दुधई का जय निषाद और सुकलहिया के संत कुमार निषाद उर्फ नाटे हैं।
मालूम हो कि 17 जुलाई की रात कुशीनगर से आर्केस्ट्रा कार्यक्रम से संचालक के साथ मोटरसाइकिल से लौट रही दो डांसरों को एकला बंधे के पास पांचों आरोपियों ने रोक लिया। दोनों डांसरों को बाइक से जबरदस्ती उतार कर अपनी गाड़ी पर बैठाकर ले गए। एकला में ही एक सुनसान बाग में ले जाकर पांचों आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। वर्तमान में सभी आरोपी जेल में हैं। शनिवार को गीडा पुलिस ने पांच आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
जानलेवा हमले के नौ आरोपियों पर गैंगस्टर
रामगढ़ताल क्षेत्र के वैशाली काॅलोनी में बांसगांव के बेदौली बाबू के विपिन कन्नौजिया पर कार में बैठते समय गोलियां बरसाने वाले नौ आरोपियों पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया है। इसमें बांसगांव सरसोंपार के गैंग लीडर शुभम यादव, सहजनवां केसवाखोर के अमरजीत, सिंघड़िया के श्रवण काॅलोनी का सत्यम पांडेय, खजनी मंझरिया निवासी विशाल यादव, सिंघड़िया के युवराज पांडेय, शिवम त्रिपाठी, वैशाली काॅलोनी के बृजमोहन, जंगल सिकरी बाबू के विनय यादव और वैशाली सुरहिया टोला के जसवंत का नाम शामिल है। तीन अक्तूबर को आरोपियों ने जान मारने की नीयत से गोलियां चलाईं थीं।