फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gangesh murder case: Police examining internet call records

गंगेश हत्याकांड: इंटरनेट कॉल का रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

Sun, 22 Sep 2024 05:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gangesh murder case: Police examining internet call records
गोरखपुर। गंगेश हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी (स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम) को बने करीब 15 दिन हो गए। केस में अभी तक ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है, जिससे पूरी घटना से पर्दा उठ सके। एसआईटी ने अब लखनऊ में रहने वाले योगेश पांडेय हत्याकांड का केस देख चुके पूर्व अधिवक्ता को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं एक करीबी के इंटरनेट कॉल का भी रिकॉर्ड निकालने का पुलिस प्रयास कर रही है। माना जा रहा है कि इससे घटना से जुड़ी कुछ अहम जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन


शुक्रवार को इस केस की जांच के संबंध में पुलिस गंगेश के घर गई थी। केस में वादी बनीं गंगेश की भाभी पुष्पा पांडेय से पुलिस ने पूछताछ की और उनका बयान लिया। इस दौरान 11 मई घटना वाले दिन के बारे में पुलिस ने उनसे जानकारी ली। पुष्पा से पूछा गया कि उस दिन कहां-कहां से कॉल आई थी, घर से गंगेश कब निकला था, उसने क्या खाया था। इसके अलावा भी कई सवाल पूछे गए। जिनके जवाब पुलिस ने नोट किए।
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो गंगेश के एक करीबी ने घटना वाले दिन कई बार वाट्सएप कॉल किया था। उस व्यक्ति से पुलिस ने पूछताछ की है, लेकिन कोई विशेष जानकारी नहीं मिल पाई है। अब पुलिस उस व्यक्ति की वाट्सएप कॉल का रिकॉर्ड निकालने का प्रयास कर रही है। कितने देर बात हुई, कितने मैसेज किए गए समेत अन्य जानकारी जुटाने के लिए पुलिस साइबर विशेषज्ञ की मदद ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
महेवा में रहने वाले गंगेश पांडेय के भाई योगेश की वर्ष 2017 में हत्या कर दी गई। इस मामले में मुख्य गवाह गंगेश था। गवाही के सिलसिले में वह मई के पहले सप्ताह में दिल्ली से गोरखपुर आया। 11 मई की सुबह 10.30 बजे केस के संबंध में बात करने घर से निकला। एक घंटे बाद गोलघर में उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर 13 जून को इस मामले में केस दर्ज हुआ। इसमें रिटायर्ड प्रोफेसर रामदरश राय, उनके बेटे राहुल राय, राहुल यादव, राहुल पांडेय, दीपनारायण पांडेय के साथ दो अधिवक्ताओं को भी आरोपी बनाया गया है। फोरेंसिक रिपोर्ट में जहर से गंगेश की मौत होने की पुष्टि के बाद एसएसपी ने केस की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया।
वर्जन

इस मामले में जांच चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ होनी है, उन्हें नोटिस भेजकर बुलाया गया है। बहुत जल्द इस घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed