फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gang rape of teenage girl, case registered against seven accused

Gorakhpur News: किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, सात आरोपियों पर केस दर्ज

Sun, 02 Mar 2025 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gang rape of teenage girl, case registered against seven accused
खोराबार क्षेत्र की घटना, चार नामजद और तीन अज्ञात पर केस दर्ज, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर केस दर्ज करके पुलिस कर रही जांच पड़ताल
शुक्रवार शाम की घटना, घास लेने जा रही 15 वर्षीय किशोरी के साथ हुई घटना
खोराबार। इलाके में शुक्रवार को 15 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। पहले दिन पीड़िता ने कुछ और बयान दिया था। शनिवार को पीड़िता ने परिजनों से सामूहिक दुष्कर्म की बात बताई। इसके बाद पीड़िता की मां ने खोराबार थाने में चार नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में खोराबार क्षेत्र के ही शिवम गुप्ता, पंकज यादव, सोनू यादव व रंजीत और तीन अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। देर शाम तीन आरोपियों पंकज, सोनू व रंजीत को गिरफ्तार भी कर लिया। वहीं घायल आरोपी शिवम का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पीड़िता की मां ने तहरीर देकर बताया है कि शुक्रवार अपराह्न तीन बजे गांव के बाहर खेत में घास काटने गई थीं। इसी दौरान बेटी घर से खेत में घास लेने जा रही थी। तभी रास्ते में सोनू, शिवम गुप्ता, रंजीत, पंकज यादव और तीन अज्ञात युवकों ने उसे बाइक पर बैठाकर राप्ती नदी के किनारे लेकर चले गए। आरोपियों ने वहां बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान वह बेहोश हो गई तब उसे छोड़कर आरोपी भागने लगे। इसी दौरान गांव के लोगों ने भागते समय आरोपी पंकज और शिवम को पकड़ लिया और घरवालों को सूचना दी। इसके बाद घर के लोग एवं ग्रामीण पहुंचकर दोनों आरोपियों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को सीओ की मौजूदगी में किशोरी का बयान थाने पर दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


---------
किशोरी के परिजनों के खिलाफ दी तहरीर
सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पकड़े गए दो आरोपियों शिवम और पंकज की धुनाई ग्रामीणों और परिजनों ने की थी। आरोपी शिवम का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उसके परिजन शनिवार को खोराबार थाने पहुंचे। वहां पर किशोरी के परिजनों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
कोट-
घटना में तीन आरोपियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच कर साक्ष्य के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दूसरे पक्ष से भी तहरीर पड़ी है। इसकी जांच कराई जा रही है।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed