फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fungus tainted curd found in factory in Sahjanwan, preparation was made to sell it after freshening it with chemicals

Gorakhpur News: सहजनवां में फैक्टरी से मिली फंगस लगी दही, केमिकल से ताजा कर बेचने की थी तैयारी

Mon, 28 Oct 2024 03:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fungus tainted curd found in factory in Sahjanwan, preparation was made to sell it after freshening it with chemicals
सहजनवा ​स्थित फैक्टरी की जांच करते खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त डॉ. सुधीर कुमार सिंह।
गोरखपुर। सहजनवां के पास एक मिल्क प्रोसेसिंग फैक्टरी से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रविवार को छापा मारकर छह क्विंटल फंगस लगी दही और 35 लीटर हाइड्रोजन पेरॉक्साइड (हाइड्रा) बरामद किया। जांच टीम को आशंका है कि खराब दही को हाइड्रा के सहारे फिर से ताजा जैसा बनाकर होटलों व ठेले पर चाट-गोलगप्पे वालों को बेचने की तैयारी थी। टीम ने खराब दही को तत्काल नष्ट कराया, साथ ही पांच नमूने भी लिए।
विज्ञापन

धंधेबाजों ने त्योहार में बिकने वाले खाने-पीने के सामानों में जमकर मिलावटखोरी की है। इसे रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच शुरू की है। विभाग को खबर लगी कि सहजनवां की एक मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट में बड़ी मात्रा में खराब दही रखी है। इसे एक से दो दिन के अंदर ही बाजार में खपाने की तैयारी है। इस पर सहायक आयुक्त डॉ. सुधीर कुमार सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी की अगुवाई में टीम मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट पहुंची। छानबीन में पाया गया कि प्रोसेसिंग यूनिट में करीब 6 क्विंटल दही ऐसी है, जिस पर फंगस है।
विज्ञापन

प्रोसेसिंग यूनिट के कर्मचारियों का कहना था कि यह दही नष्ट कराने के लिए रखी है, लेकिन टीम ने छानबीन शुरू की तो यहां दो गैलन में करीब 35 लीटर हाइड्रोजन पेरॉक्साइड भी बरामद हुआ। यह मिठाई में मिले सामानों की सफाई के लिए किया जाता है। इसके प्रयोग से मिठाइयां अधिक साफ व चमकदार दिखती हैं। हालांकि दूध-दही में इसकी मिलावट से नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचता है। इसलिए टीम ने दही को नष्ट करते हुए यहां से पांच नमूने लिए, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। अगर नमूने फेल हुए विधिक कार्रवाई शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
दो और जगहों से भरे गए नमूने
सहजनवां में ही एक और मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट की जांच की गई। वहां से दूध के नमूने लिए गए। फैक्टरी में साफ सफाई नहीं दिखी, जिस पर संचालक को नोटिस भेजकर जवाब मांगने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा एक होटल से भी खाने-पीने के सामानों का नमूना लिया गया। सभी 17 नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

-------
वर्जन
त्योहार में खराब दही बेचने की शिकायत पर टीम सहजनवां गीडा स्थित एक मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट पर गई तो यहां बड़ी मात्रा में फंगस लगी दही मिली। कर्मचारियों का कहना था कि इसे नष्ट करने के लिए रखा गया है। देखकर लगा कि इस खराब दही को दूसरे बर्तन में डालकर बाजार में खपाने की तैयारी थी। इसलिए खराब छह क्विंटल दही नष्ट कराई गई। अलग-अलग जगहों से कुल 17 नमूने लिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed