{"_id":"671585d52196cbf8cf0aad84","slug":"gorakhpur-news-from-today-chaurichaura-express-will-run-till-kanpur-anwarganj-via-prayagraj-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-722753-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आज से प्रयागराज के रास्ते कानपुर अनवरगंज तक चलेगी चौरीचौरा एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आज से प्रयागराज के रास्ते कानपुर अनवरगंज तक चलेगी चौरीचौरा एक्सप्रेस
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रयागराज जं. और रामबाग स्टेशन के बीच चल रहा कार्य पूरा हो गया है। सोमवार को रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो जाएगा। इसके बाद गोरखपुर से चलने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस प्रयागराज के रास्ते कानपुर अनवरगंज तक चलने लगेगी। अभी यह ट्रेन ट्रैफिक ब्लॉक के चलते बनारस तक ही चल रही है। आवागमन सामान्य होने पर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की तरफ जाने वाली अन्य ट्रेनों का संचालन भी सामान्य हो जाएगा।
गोरखपुर से वाराणसी, प्रयागराज होते हुए कानपुर अनवरगंज स्टेशन तक चलने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस से बहुत अधिक संख्या में यात्री आवागमन करते हैं। इसके अलावा भोपाल और मुंबई जाने वाली कई ट्रेन भी प्रयागराज जंक्शन होकर चलती है। अगले साल जनवरी में लगने वाले महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज जंक्शन पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिसके चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। सोमवार को प्रयागराज जंक्शन और रामबाग के बीच रेल संरक्षा आयुक्त की तरफ से सुरक्षा मानकों के परीक्षण के साथ ही स्पीड ट्रायल भी किया जाएगा। इसके बाद इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो जाएगा।
ट्रैफिक ब्लॉक के चलते चौरीचौरा एक्सप्रेस अभी गोरखपुर से बनारस के बीच ही चल रही है। सोमवार रात में गोरखपुर से जो ट्रेन रवाना होगी, वह बनारस से प्रयागराज होते हुए कानपुर अनवरगंज तक चलेगी।
विज्ञापन
-- -- -