फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: From September 20, Saharsa-Chehreta new Amrit Bharat will run regularly via Gorakhpur

Gorakhpur News: 20 सितंबर से गोरखपुर होकर नियमित चलेगी सहरसा-छेहरटा नई अमृत भारत

Wed, 17 Sep 2025 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: From September 20, Saharsa-Chehreta new Amrit Bharat will run regularly via Gorakhpur
छेहरटा से प्रत्येक शनिवार और सहरसा से सोमवार को चलेगी
विज्ञापन

15 सितंबर को पीएम ने उद्घाटन स्पेशल ट्रेन को दिखाई थी झंडी, अब जारी हुआ शेड्यूल
गोरखपुर। सहरसा से छेहरटा (अमृतसर) के बीच चलने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस को नियमित रूप से चलाने के लिए रेल प्रशासन ने मंगलवार को शेड्यूल जारी कर दिया। यह ट्रेन छेहरटा से 20 सितंबर से प्रत्येक शनिवार और सहरसा से 22 सितंबर से प्रत्येक सोमवार को चलेगी। 15 सितंबर को इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पूर्णिया से हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन स्पेशल के रूप में रवाना किया था।

एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, 14628 छेहरटा-सहरसा साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस 20 सितंबर से प्रत्येक शनिवार को छेहरटा से रात 10:20 बजे चलकर अमृतसर दूसरे दिन जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंडारी कलां, सरहिन्द, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, रूड़की, मुरादाबाद, चन्दौसी, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर से रात 10:25 बजे छूटकर कप्तानगंज, सिसवा बाजार से तीसरे दिन नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीशो, सकरी, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़, सुपौल से छूटकर सहरसा सुबह 10:00 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन



वापसी यात्रा में 14627 सहरसा-छेहरटा साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस 22 सितंबर से प्रत्येक सोमवार को सहरसा से दोपहर 1:00 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से भोर में 4:05 बजे छूटकर छेहरटा देर रात 3.20 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में शयनयान श्रेणी के आठ, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, एलएसएलआरडी के दो और पैंट्रीकार के एक कोच समेत कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, आरामदायक सफर के लिए एयर स्प्रिंग बॉडी, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, स्वच्छ दिव्यांगजन-अनुकूल प्रसाधन, सेफ्टी के लिए फायर डिटेक्शन, टॉक-बैक यूनिट आदि सुविधाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed