फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Friend had sent 25 thousand rupees to fraudsters, the girl was going through a lot of stress

Gorakhpur News: सहेली ने जालसाजों को भेजे थे 25 हजार रुपये, काफी तनाव से गुजर रही थी युवती

Tue, 19 Aug 2025 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Friend had sent 25 thousand rupees to fraudsters, the girl was going through a lot of stress
गोला थाना क्षेत्र में युवती की खुदकुशी का मामला
विज्ञापन


जालसाजों ने शादी की बात से झांसे में लिया था, किसी को भी नहीं थी भनक
सहेली से युवती ने कहा था- एक युवक से होने वाली है शादी
राजगढ़ (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के एक गांव की 27 वर्षीय युवती की खुदकुशी के मामले में नई जानकारी सामने आई है। गांव की ही सहेली ने युवती के कहने पर जालसाजों को 25 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। युवती ने सहेली से एक युवक से दोस्ती और उससे शादी की इच्छा वाली बात तो साझा की थी लेकिन जालसाज उससे ब्लैकमेल कर रहे हैं इसे छिपाए रखा। वहीं, युवती के अंतिम कुछ दिन काफी तनाव में गुजरे थे।
युवती की सहेली ने बताया कि वह उसे पिछले आठ वर्षों से जानती थी। दोनों बचपन में साथ स्कूल जाते थे। बीच में उनका साथ छूट गया था। युवती की सहेली अब सिलाई का काम करती है। उसने बताया कि युवती कुछ दिनों से काफी तनाव में थी। एक दिन घर के पास मिली तो उससे पूछा लेकिन उसने कुछ नहीं बताया और चली गई। इसके बाद वह एक दिन घबराए हुए उसके पास आई। उसने कहा कि एक लड़के से उसकी दोस्ती हो गई है। वह उससे शादी करना चाहती है। वह युवक किसी बड़ी परेशानी में है। उसे रुपये की जरूरत है। उसने सहेली से 25 हजार रुपये मांगे। सहेली ने तुरंत तो रुपये देने से मना कर दिया लेकिन नौ अगस्त को वह तैयार हो गई। युवती ने उसे एक क्यूआर कोड भेजा। इस पर उसने पहले एक हजार और फिर 24 हजार रुपये ट्रांसफर किए। सहेली ने बताया कि उसने दिए नंबर पर कॉल कर कंफर्म भी किया कि पेमेंट पहुंच गया है। सहेली का कहना है कि जालसाजों से शादी की बात उसे झांसे में लिया, अफसोस इस बात का है कि इसकी भनक किसी को नहीं लग पाई।
विज्ञापन

--
मुझसे भी छिपाई वरना आज जिंदा होती
युवती की सहेली ने बताया कि शादी की बात भी उसे एक हफ्ते पहले पता चली थी। ब्लैकमेलिंग के बारे में उसने कुछ नहीं बताया था। रुपये देने के बाद उसने पूछने के लिए काफी दबाव बनाया तब जाकर युवती ने बताया कि इस लड़के से उसकी शादी होने वाली है। 12 अगस्त को युवती की मां ने सहेली से 500 रुपये मांगे थे लेकिन उसने देने से मना कर दिया। हालांकि, उसने 25 हजार रुपये ट्रांसफर करने वाली बात नहीं बताई। सहेली ने बताया कि यदि उसने एक बार भी अपनी समस्या बताई होती तो शायद वह आज जिंदा होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ये है मामला
गोला क्षेत्र में 14 अगस्त की रात 27 वर्षीय युवती ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। युवती की मां छोटी सी दुकान चलाती हैं। जबकि पिता जम्मू कश्मीर में कार पेंटर का काम करते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे युवती की मां दुकान से घर पहुंची। घर के अंदर प्रवेश करते ही देखा कि बेटी फंदे से लटक रही थी। महिला ने शोर मचाया, जिसे सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि जालसाज ने सोशल मीडिया के जरिये पहले युवती से दोस्ती की। उसने खुद को ब्रिटेन का नागरिक बताया था। कुछ ही दिनों की बातचीत में युवती उसपर भरोसा करने लगी थी। पहले वह व्हाट्सएप पर ऑडियो कॉल से बात करती थी। इसके बाद दोनों में वीडियो कॉल पर बातें होने लगी। इसी दौरान जालसाज ने उसकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली और उसे ब्लैकमेल करने लगा। पहले युवती ने उसकी मांग के मुताबिक रुपये ट्रांसफर किए लेकिन बाद में तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed