{"_id":"68979d8a0d43e99082010d9b","slug":"gorakhpur-news-free-wifi-facility-will-be-available-along-with-delicious-dishes-in-chatori-gali-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1032325-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चटोरी गली में लजीज व्यंजनों के साथ मिलेगी फ्री वाईफाई की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चटोरी गली में लजीज व्यंजनों के साथ मिलेगी फ्री वाईफाई की सुविधा
विज्ञापन
इंदिरा तिराहे से वीर बहादुर सिंह चौक तक लोगों को मिलेगा फायदा
करीब 50 मीटर के दायरे में ओटीपी के माध्यम से मिलेगी सुविधा
गोरखपुर। नगर निगम की ओर से गोलघर में विकसित की जा रही चटोरी गली में लोगों को लजीज व्यंजनों के साथ फ्री वाईफाई की भी सुविधा मिलेगी।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर यहां फ्री वाईफाई की सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके माध्यम से इंदिरा गांधी तिराहे से लेकर वीर बहादुर सिंह तिराहे के बीच हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। वीर बहादुर तिराहे पर बनाए गए नगर निगम के शेड में इसका कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसके अलावा यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे, ताकि यहां आने वाले शहर के लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके।
रात को खूबसूरत बनाएंगी एक रंग की फसाड लाइटें : गोलघर की फूड स्ट्रीट चटोरी गली में प्रवेश द्वार स्थित इंदिरा गांधी तिराहे और वीर बहादुर सिंह तिराहे पर जहां भव्यता के लिए स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं तो अर्नामेंटल और फसाड लाइटें पुरातन के साथ आधुनिकता का अहसास कराएंगी। फसाड लाइटों के लिए स्ट्रक्चर लगाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। इन सभी पर एक ही रंग की लगने वाली फसाड लाइटें रात को और खूबसूरत बना देंगी। वहीं, इस गली में प्रवेश करते ही कोबल स्टोन से बनी सड़क पुराने जमाने की सड़कों का अहसास कराएंगी। इसके दोनों ओर कैनोपी लगे बेंच अपनों के साथ बैठकर समय बिताने का एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करेंगे।
एक तरह की फॉन्ट में होंगे दुकानों के नाम
फसाड लाइटों के बीच दुकानों के साइनेज बोर्ड लगे होंगे। इनकी खासियत यह होगी कि इन सभी दुकानों के नाम एक ही फॉन्ट में लिखे हुए होंगे। दुकानदारों को आठ तरह के फॉन्ट उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि सब इनमें से एक फॉन्ट पर सहमति बना लें। इन बोर्ड के आकार भी एक ही होंगे।
विज्ञापन
कोट-
गोलघर की चटोरी गली में फ्री वाईफाई की सुविधा मिलेगी। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
अमित कुमार शर्मा, मुख्य अभियंता, नगर निगम