फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fraudsters took out 2.10 lakh rupees from a fallen mobile

Gorakhpur News: जालसाजों के हाथ लगा गिरा मोबाइल, निकाल लिए 2.10 लाख रुपए

Tue, 27 May 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fraudsters took out 2.10 lakh rupees from a fallen mobile
जालसाजों ने कई बार में पीड़ित के खाते से निकाले 2.10 लाख की राशि
विज्ञापन

सरैया बाजार में सामान खरीदने के दौरान पीड़ित का गिर गया था मोबाइल
गोरखपुर। गुलरिहा इलाके के सरैया बाजार में सामान खरीदने आए रामपुर खुर्द निवासी वेद प्रकाश मिश्रा का मोबाइल गिर गया। यह मोबाइल जालसाजों के हाथ लग गया। इसकी मदद से जालसाजों ने 2.10 लाख रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस व साइबर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित की तहरीर पर गुलरिहा थाने में तीन नामजद आरोपियों पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले के दीप बगदी, रोहित साहू और कमल कुमार वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है।

रामपुर खुर्द निवासी वेद प्रकाश मिश्रा ने तहरीर देकर बताया कि 20 मई 2024 को वह सरैया बाजार में सामान खरीदने गए थे। इसी दौरान उनका मोबाइल कहीं गिर गया और जालसाजों के हाथ लग गया। तलाश किया तो पर मोबाइल नहीं मिला। इसके बाद वेद प्रकाश ने सिम बंद करवा दिया। चार दिन बाद एटीएम में बैलेंस चेक किया तो पता चला कि दो लाख 4998 रुपये जालसाजों ने अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया है। उसी दिन पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल के नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। जहां से सूचना मिली कि दीप बगदी ने दो लाख 10 हजार रुपये अपने खाता में ट्रांसफर कर लिए हैं। पीड़ित के खाते में महज 93960 रुपये बचा है, जिसे साइबर सेल ने फ्रीज कर दिया। जांच में पता चला है कि दीप बगदी दो सहयोगी के साथ मिलकर खाते से रुपये निकाले हैं। इस संबंध में गुलरिहा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed