फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fraudsters ran away with gold chain on the pretext of cleaning jewelry and utensils

Gorakhpur News: जेवर और बर्तन साफ करने के बहाने सोने की चेन ले भागे जालसाज

Tue, 19 Aug 2025 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fraudsters ran away with gold chain on the pretext of cleaning jewelry and utensils
सीसीटीवी कैमरे की मदद से जालसाजों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

जंगल कौड़िया/भरोहिया। नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह में बर्तन साफ करने पहुंचे दो जालसाजों ने इशरावती देवी के गले से चेन उतार लिया और भाग निकले। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़िता की तहरीर पर पहुंची पुलिस जालसाजों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। जालसाजों की फुटेज सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है।
वार्ड नंबर छह की टीचर कॉलोनी निवासी सतेंद्र नाथ की पत्नी इशरावती देवी सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे घर के बरामदे में अकेली बैठी थीं। इसी बीच सफेद शर्ट, पैंट, कोट और टाई लगाए दो युवक उनके पास पहुंचे। बोले, माता जी हम एक कंपनी की तरफ से आए हैं, बर्तन और जेवरात साफ करते हैं। कुछ साफ कराना हो तो दें वह कर देंगे। इस पर इशरावती देवी ने दोनों को मना कर दिया। इसके बाद दोनों ने जबरन गले से सोने की चेन को निकाला और साफ करते हुए बात करने लगे। इसी दौरान एक युवक चेन लेकर बाहर जाने लगा। उसे जाता देख उन्होंने शोर मचाया तो दूसरा भी वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन

इशरावती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चेन 15 ग्राम का है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभु दयाल सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, पुलिस की टीमें सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही हैं। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed