फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fraudsters looted four lakhs by promising to get a bus

Gorakhpur News: जालसाजों ने बस दिलाने का झांसा देकर चार लाख हड़पे

Sat, 02 Aug 2025 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fraudsters looted four lakhs by promising to get a bus
पीड़ित ने जनता दर्शन में सीएम से की थी शिकायत, गीडा पुलिस ने 20 के खिलाफ दर्ज किया केस
विज्ञापन

गोरखपुर। सहजनवां के अलगटपुर निवासी दिवाकर साहनी से बस दिलाने के नाम जालसाजों ने चार लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से जनता दर्शन में की थी। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर शुक्रवार को गीडा थाना पुलिस ने 20 लोगों पर केस दर्ज किया है।
दिवाकर ने तहरीर में बताया कि उन्हें पुरानी बस खरीदनी थी। एक परिचित युवक से ओम बस ट्रेवल्स की बस दिखाई। कहा कि वहां पर बस बनती है और फाइनेंस भी होता है। 15 लाख रुपये दाम तय हुआ। पांच लाख रुपये डाउन पेमेंट देने को कहा गया। इस पर उसने 2.50 लाख रुपये ओम बस ट्रेवल्स के खाते में भेज दिया और बाद में 50 हजार रुपये दिए। इसके अलावा एक लाख रुपये एजेंट के बेटे के खाते में जमा किए। इसके बाद जब बस के बारे में पूछा तो कहा गया कि छूटने में समय लगेगा। दूसरी बस दिलवा देंगे। बस लेने के लिए जब वह गया तो जालसाजों ने सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। बाद में पता चला कि बस के कागजात फर्जी हैं और चेचिस, इंजन और बस का नंबर फर्जी है।
विज्ञापन

थानेदार गीडा अश्वनी पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अनुराग गुप्ता, संदीप, नवनीत, जय सिंह, अनामिका, मीना जैन, मनीष जैन, मुकेश जैन, सोहन पनवार, नंदकिशोर, अंगद गोस्वामी, इंदर कुमार, मीना, शनि, आशीष जैन, मुकेश, हर्ष, मुकेश उर्फ बमनिया, रामासारे यादव और राजू यादव के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed