फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fraudster had spent Rs 1.88 lakh, God is circling the police station

Gorakhpur News: जालसाज ने उड़ा दिए थे 1.88 लाख, थाने का चक्कर लगा रहे भगवान

Sat, 04 Jan 2025 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fraudster had spent Rs 1.88 lakh, God is circling the police station
पीपीगंज के भगवान दत्त से तीन महीने पहले हुई थी जालसाजी
विज्ञापन

पीपीगंज। महराजगंज जिले के सिविल लाइंस के रहने वाले भगवान दत्त पांडेय के साथ 1.88 लाख रुपये की जालसाजी हो गई। वह पीपीगंज नगर पंचायत कस्बे में किराये के मकान में जीवन यापन करते है। तीन महीने पहले एक जालसाज युवक ने बाबा कहकर उनका मोबाइल फोन देखने के लिए मांगा। इसके बाद गूगल पे से रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। जब पीड़ित ने खाते की जांच की तो उन्हें जानकारी हुई। तहरीर देने पर चौकी प्रभारी ने 40 हजार रुपये वापस कराए थे। शेष रुपये अभी तक नहीं मिले। तभी से भगवान दत्त थाने और चौकी का चक्कर लगा रहे हैं।

भगवान दत्त पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जालसाज युवक ने उनसे 100 रुपये की मांग की थी। इस पर उन्होंने मोबाइल फोन से उसे ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। रुपये देने के दौरान उसने गूगल पे का पासवर्ड देख लिया था। दो दिन बाद वह दोबारा उनके पास आया और बाबा कहकर, बात करने के लिए मोबाइल फोन मांगा। उसकी बातों में आकर उन्होंने फोन दे दिया। कुछ देर बाद वह फोन वापस देकर चला गया। भगवान दत्त ने आरोप लगाया है कि शाम के समय जब उन्होंने अपने खाते की जांच की तो 1.88 लाख रुपये आनलाइन ट्रांसफर कर लिए गए थे। पूछताछ करने के लिए युवक को फोन किया तो उसने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद वह पीपीगंज चौकी पर पहुंचकर शिकायत की।
विज्ञापन

एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पीपीगंज पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है, पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed