फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fraud of Rs 6.70 lakh from a girl in the name of job in the army

Gorakhpur News: सेना में नौकरी के नाम पर युवती से 6.70 लाख की जालसाजी

Thu, 06 Mar 2025 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fraud of Rs 6.70 lakh from a girl in the name of job in the army
खोराबार में रहती है देवरिया की युवती, देहरादून निवासी दीपक इंद्रजीत राय पर दर्ज कराया केस
विज्ञापन

दीपक ने खुद को सीआरपीएफ 132 बटालियन का बताया था अधिकारी, जाल में फंस गई युवती
गोरखपुर। सेना में नौकरी दिलाने का लालच देकर युवती से 6.70 लाख रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। युवती ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दीपक इंद्रजीत राय ने खुद को सीआरपीएफ 132 बटालियन का अधिकारी बताया था। इस वजह से वह झांसे में आ गई। युवती की तहरीर पर खोराबार थाने में उत्तराखंड के देहरादून निवासी दीपक इंद्रजीत राय के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के महुआडीह पड़ियापार गांव की आंचल सिंह खोराबार के सिक्टौर में रहती हैं। आंचल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी दीपक से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दोस्ती हुई। उसने बताया कि वह सेना में अधिकारी है, उसे नौकरी देने का अधिकार है। 6.30 लाख रुपये देने पर सेना में नौकरी दिला सकता है। उसके कहने पर 6.30 लाख रुपये खाते में ऑनलाइन भेज दिए।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि मेडिकल खर्च के नाम पर 40 हजार रुपये नकद भी दिए। इसके बाद वह बहाने बनाने लगा। उसने गोरखपुर आकर उनसे मुलाकात की। उसने जबलपुर के एक प्रशिक्षण केंद्र भेजा, इसके लिए भी 38 हजार रुपये मांगे। रुपये वापस मांगने पर उसने इन्कार कर दिया। अभी भी मैसेज भेजकर और रुपये भेजने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed