फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fraud of Rs 22 lakh in the name of house deed, case against three

Gorakhpur News: मकान बैनामा के नाम पर 22 लाख रुपये की ठगी, तीन पर केस

Mon, 28 Apr 2025 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fraud of Rs 22 lakh in the name of house deed, case against three
संतकबीरनगर के खलीलाबाद के बदरहिया के तीनों जालसाज, छानबीन में जुटी पुलिस
विज्ञापन

सहजनवां। सहजनवां थाना क्षेत्र के घघसरा बाजार निवासी कृष्ण चंद को तीन जालसाजों ने मकान बैनामा करने के नाम ठगी का शिकार बना लिया। तीनों जालसाजों ने 22 लाख रुपये हड़पने के बाद जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को प्रार्थना पत्र दिया था। उनके आदेश पर पुलिस ने संतकबीरनगर के खलीलाबाद के बदरहिया के तीनों जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।
सहजनवां थाना क्षेत्र के घघसरा बाजार निवासी कृष्ण चंद को मकान की जरूरत थी। उनकी संतकबीरनगर के खलीलाबाद के बरदहिया निवासी श्याम नारायन तिवारी से मुलाकात हुई। उसने बताया कि सहजनवां थाना क्षेत्र के चांदबारी में एक मकान उसके नाम से है। मकान और कागजात देखने के बाद 22 लाख में सौदा तय हुआ। 19 अक्तूबर 2024 को तीन लाख रुपये देकर अनुबंध (एग्रीमेंट) करा लिया।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद दो लाख रुपये और ले लिए। रुपया खाते में भेजकर मकान बैनामा कराने को कहा। इसके बाद तहसील सहजनवां पर आकर 13 लाख का चेक देकर चार लाख ऑनलाइन भुगतान किया। 73 हजार का स्टैंप खरीद कर कागजात तैयार कराया। इसके बाद जालसाज (श्याम नारायन तिवारी, उसका साथी संतोष और उसकी पत्नी शिव कुमारी देवी) कहने लगे कि मकान पर 12 लाख का लोन है। 20 लाख और देंगे तो बैनामा होगा। पीड़ित ने रुपये वापस करने को कहा तो जालसाज जान से मारने की धमकी देते हुए 50 हजार की रंगदारी भी मांगने लगे। इसके बाद पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की। उनके आदेश पर पुलिस ने रविवार को जालसाज श्याम नारायन तिवारी, उसका साथी संतोष और उसकी पत्नी शिव कुमारी देवी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed