{"_id":"6733c3954cbfddc6e40146d5","slug":"gorakhpur-news-fraud-of-rs-15-crore-from-neuro-center-operator-in-the-name-of-land-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-744669-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: न्यूरो सेंटर संचालक से जमीन के नाम पर डेढ़ करोड़ की जालसाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: न्यूरो सेंटर संचालक से जमीन के नाम पर डेढ़ करोड़ की जालसाजी
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के पैडलेगंज स्थित राजवंशी न्यूरो सेंटर के संचालक राजीव प्रताप राव से जमीन के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। संचालक की तहरीर पर कैंट थाने की पुलिस ने संतकबीरनगर जिले के धनघटा के औराडार निवासी अखिलेश यादव, बालेंद्र यादव व रामगढ़ताल इलाके के आजाद चौक के न्यू शिवपुर काॅलोनी निवासी सचिन वर्मा, रंजीत सिंह और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ के धोखाधड़ी और धमकी देने का केस दर्ज किया है।
खोराबार इलाके के सहारा एस्टेट निवासी राजीव प्रताप राव कैंट इलाके के पैडलेगंज में राजवंशी न्यूरो सेंटर संचालित करते हैं। राजीव ने कैंट थाने में तहरीर देकर बताया कि आरोपियों का सेंटर पर पहले से आना-जाना था। अक्तूबर 2023 में आरोपियों ने बताया कि वे कृष्णा बिल्डर्स नाम से भगत चौराहे पर ऑफिस खोलकर जमीन खरीदने और बेचने का व्यवसाय करते हैं। आरोपियाें ने भगत चौराहे के पास आराजी संख्या 173 और 174 की खतौनी दिखाई।
न्यूरो सेंटर संचालक ने बताया कि जमीन खरीदने के लिए विभिन्न तिथियों में उनके खाते में रुपये भेज दिए। जमीन बैनामा न होने पर शक हुआ और पैसे वापस मांगे। तब आरोपियों ने पांच-पांच लाख करके 20 लाख रुपये लौटाए। इस दौरान जमीन के कागजात की जांच कराई तो पता चला कि फर्जी है।
विज्ञापन
इसके बाद उन्हें उलझाने के लिए झूठ बोलकर मगहर में भी जमीन दिखाई। वहां भी आरोपियों का फर्जीवाड़ा सामने आया। इसके बाद अपने रुपये मांगने लगा तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के पास अभी उनके करीब डेढ़ करोड़ रुपये बकाया हैं, जिसे वे वापस नहीं कर रहे हैं।
सीओ कैंट योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संचालक की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।