फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fraud of lakhs in the name of sending abroad, case registered

Gorakhpur News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, केस दर्ज

Thu, 16 Oct 2025 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fraud of lakhs in the name of sending abroad, case registered
पीड़ित ने दिए थे ऑनलाइन रुपये, न नौकरी मिली न रकम वापस
विज्ञापन

गोरखपुर। मऊ जिले के थाना रामपुर क्षेत्र के मीरपुर मझौवा निवासी महबूब अहमद से ठगी हो गई। जालसाज ने विदेश भेजने के नाम पर उनके लाखों रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर गोरखनाथ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मऊ जिले के थाना रामपुर क्षेत्र के मीरपुर मझौवा निवासी महबूब अहमद ने गोरखनाथ क्षेत्र के सुनार गली, आटा चक्की के पास निवासी जंतु राय पर ठगी का आरोप लगाया है। महबूब अहमद का कहना है कि 30 सितंबर 2021 से 27 फरवरी 2022 के बीच उन्होंने जंतु राय को विदेश भेजने और नौकरी दिलाने के नाम पर अलग-अलग तिथियों में लाखों रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। आरोप है कि जंतु राय ने न तो उन्हें विदेश भेजा और न ही रकम वापस की। लगातार शिकायत के बाद गोरखनाथ थाने में दोनों पक्षों के बीच एक इकरारनामा हुआ, जिसमें आरोपी ने 7 मई से 10 जून 2025 के बीच पूरी रकम लौटाने का वादा किया था, लेकिन तय समय बीत जाने के बाद भी राशि वापस नहीं की गई। महबूब अहमद ने पुलिस को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की प्रतिलिपि और इकरारनामा की कॉपी साक्ष्य के रूप में सौंपी है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अपनी धनराशि की वसूली की मांग की है। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed