{"_id":"67607cad325c4a91d10528d4","slug":"gorakhpur-news-fraud-case-registered-again-against-top-10-criminals-kamlesh-yadav-and-dinanath-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-779894-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: टॉप-10 बदमाश कमलेश यादव और दीनानाथ पर फिर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: टॉप-10 बदमाश कमलेश यादव और दीनानाथ पर फिर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले के टॉप-10 बदमाश कमलेश यादव और उसके साथी दीनानाथ प्रजापति पर एम्स थाने में एक और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। शाहपुर क्षेत्र के बशारतपुर के श्रीरामपुर मोहल्ले की कलावती देवी ने जमीन के नाम पर नौ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए दोनों पर केस दर्ज कराया है।
कलावती देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एम्स क्षेत्र के बहरामपुर निवासी कमलेश यादव और कुसम्ही के दीनानाथ प्रजापति ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। वर्ष 2014 जमीन क्रय करना चाहती थीं, तभी पति रामाधार पंडित की कमलेश यादव और दीनानाथ से मुलाकात हुई। दोनों ने पति को बहरामपुर में एक भूखंड जिसका क्षेत्रफल 2800 वर्ग फीट था दिखाया। पसंद आने पर फर्जी इंतखाब दिखाया और बोला कि जमीन के मालिक हमलोगों के रिश्तेदार हैं।
जांच कराने पर पता चला जमीन के कागज फर्जी
नौ लाख रुपये लेकर दोनों ने जमीन रजिस्ट्री कराने का वादा किया। रुपये देने के बाद कहे अनुसार 25 नवंबर 2014 को बैनामा करवाने पहुंचे। तब रजिस्ट्री पेपर पर 2.50 लाख रुपये दर्शाए गए थे। कारण पूछने पर बताया गया कि अधिक रुपये दिखाने पर टैक्स जमा करना पड़ेगा। इसके बाद बैनामा रजिस्ट्री हो गई। बाद में पता चला कि दोनों आरोपी सीलिंग की जमीन क्रय विक्रय करने का काम करते हैं। दोनों पर कई केस विभिन्न थानों में दर्ज है। तब जांच कराने पर पता चला कि जमीन के कागजात फर्जी हैं।
विज्ञापन
जेल में कुख्यात बंदियों की सूची में है कमलेश
कमलेश यादव पर जमीन धोखाधड़ी के 50 से अधिक केस दर्ज हैं। वह जिले के टॉप-10 बदमाशों की सूची में भी शामिल है। साथ ही जेल में भी उसे कुख्यात बंदियों की सूची में डाला गया है।