फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Four shops and two houses were demolished on the side of the flyover, Conflict with villagers

Gorakhpur News: फ्लाईओवर के किनारे 4 दुकानें और 2 मकान तोड़े गए, ग्रामीणों से हुई हल्की नोकझोंक

Tue, 05 Aug 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 05 Aug 2025 01:56 AM IST
सार

कार्रवाई क दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि केवल सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। इसलिए जमीन का मुआवजा नहीं दिया गया। ग्रामीण बृजेश विश्वकर्मा ने बताया कि उनके मकान का 80 फीसदी हिस्सा सड़क की जद में आ रहा है और मुआवजा नहीं मिलने से वे बेघर होने की कगार पर हैं।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Four shops and two houses were demolished on the side of the flyover, Conflict with villagers
जंगल कौड़िया में मकान तोड़ते पोकलेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर जंगल कौड़िया में सोमवार को फ्लाईओवर के किनारे सर्विस लेन निर्माण के लिए नायब तहसीलदार, एनएचएआई के अधिकारियों ने अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान चार दुकानें और दो मकान तोड़े गए। ग्रामीणों की अधिकारियों से हल्की नोकझोंक भी हुई लेकिन अधिकारियों के समझाने पर वे अतिक्रमण हटवाने का मान गए। ग्रामीणों ने मुआवजे की भी मांग की।

विज्ञापन


सोनू जायसवाल, रामप्रवेश और मनोज जायसवाल के मकान और दुकानें तोड़ी गईं। एक मकान के मालिक ने घंटों तक मकान न तोड़ने की जिद की, लेकिन अधिकारियों ने जर्जर मकान से हादसे की आशंका जताते हुए पोकलेन से इसे ध्वस्त करा दिया। प्रभावित लोगों ने बताया कि उन्हें मकान का मुआवजा मिला, लेकिन जमीन का मुआवजा नहीं दिया गया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि केवल सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। इसलिए जमीन का मुआवजा नहीं दिया गया। ग्रामीण बृजेश विश्वकर्मा ने बताया कि उनके मकान का 80 फीसदी हिस्सा सड़क की जद में आ रहा है और मुआवजा नहीं मिलने से वे बेघर होने की कगार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृजेश ने मकान का अगला हिस्सा स्वयं तोड़ लिया लेकिन शेष हिस्सा मुआवजा मिलने के बाद ही तोड़ने की बात कही। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जिन्हें मुआवजा नहीं मिला उनकी समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा।


एक जर्जर मकान को ध्वस्त कराया गया है। अधिकतर क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त हो गया है। इससे सर्विस लेन निर्माण में तेजी आएगी। मुआवजे न मिलने की बात करने वाले लोग एसएलओ कार्यालय से संपर्क करें: ज्ञान प्रताप सिंह, तहसीलदार सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed