फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Four cases registered against husband and wife on charges of dowry harassment

Gorakhpur News: दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति सहित चार केस दर्ज

Sat, 17 May 2025 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Four cases registered against husband and wife on charges of dowry harassment
चौरीचौरा। थाना क्षेत्र के सोनबरसा बुजुर्ग निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर पति सहित चार के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अमृता सिंह पुत्री नागेन्द्र सिंह ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2011 में जौनपुर जिले के मीरगंज थाने के मीरपुर निवासी धर्मवीर के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तक सबकुछ ठीक रहा। इस बीच धनुश्री सिंह (9) और अमृत सिंह (4) दो बच्चे हो गए। मेरे पति को शराब की लत लग गई। मेरे पति अक्सर शराब के नशे में आकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने लगे। मारपीट में भतीजा नीरज सिंह, जेठानी सुमन सिंह और रीना सिंह उनका साथ देने लगे। सभी ने मिलकर कई बार मुझे व मेरे बच्चों को जान से मारने का प्रयास कर चुके हैं। इसी बीच मेरे पति ने दहेज की मांग को लेकर 20 दिसंबर 2024 को मुझे घर से निकाल दिया। मेरे मायके वालों ने मेरे पति व उनके परिवार के सदस्यों से मुझे रखने का निवेदन किया, परंतु वे मानने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed