फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Four arrested including Congress District President, who were protesting at Town Hall, got bail late in the evening.

Gorakhpur News: टाउनहाॅल पर धरना दे रहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत चार गिरफ्तार, देर शाम मिली जमानत

Thu, 17 Oct 2024 05:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Four arrested including Congress District President, who were protesting at Town Hall, got bail late in the evening.
पीड़ित सिपाही पंकज कुमार को न्याय दिलाने के लिए टाउन हॉल गांधी प्रतिमा के सामने अनिश्चित कालीन
गोरखपुर। डॉ. अनुज सरकारी और सिपाही पंकज के विवाद में कांग्रेस ने भी एंट्री कर ली है। बुधवार को जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता टाउनहाॅल स्थित गांधी प्रतिमा के पास धरना देने पहुंचे। वहां पहुंची पुलिस ने जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान समेत चार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया, जिन्हें देर शाम एसडीएम कोर्ट से जमानत दे दी गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने बताया कि धरना शुरू होने के कुछ ही देर बाद पुलिस पहुंची और जबरन धरना समाप्त कराने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर जिलाध्यक्ष के अलावा तौकीर आलम, मुन्ना तिवारी, निर्मला वर्मा, निर्मला गुप्ता आदि सात कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइंस भेज दिया गया। वहां से निजी मुचलके पर सभी को छोड़ दिया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि देर शाम फिर उन्हें तथा मुन्ना तिवारी, निर्मला वर्मा व निर्मला गुप्ता को कोतवाली बुलाया गया और शांति भंग करने के मामले में गिरफ्तार बताते हुए जिला अस्पताल से मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद शाम को एसडीएम कोर्ट ले जाकर जमानत दी गई। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रशासन कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को जबरन दबा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed