फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Four animal smugglers arrested, CO Cantt injured while chasing them

Gorakhpur News: चार पशु तस्कर गिरफ्तार, पीछा कर रहे सीओ कैंट घायल

Thu, 26 Dec 2024 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Four animal smugglers arrested, CO Cantt injured while chasing them
गोरखपुर। पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया तो नतीजे आने भी शुरू हो गए हैं। सोमवार देर रात दो जगहों पर पशु तस्करों से पुलिस का सामना हुआ। पुलिस ने चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसमें कैंट इलाके के गोलघर से दो और चौरीचौरा में दो पशु तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। गोलघर में पकड़े गए तस्कर कुशीनगर और चौरीचौरा में पकड़े गए आरोपी आंबेडकरनगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन



वहीं कैंट इलाके के सिंघड़िया में पशु तस्करों को पुलिस ने घेरा तो गोवंश लदा पिकअप छोड़कर भागने लगे। यहां घेराबंदी के दौरान पशु तस्करों का पीछा कर रहे सीओ कैंट योगेंद्र सिंह अंधेरे में बिजली के खंभे से टकरा गए, जिससे उनके चेहरे पर चोट लग गई। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। कैंट थाने में दो अलग-अलग केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, गोलघर काली मंदिर के पास रेलवे चौकी इंचार्ज सुधांशु सिंह, गोलघर चौकी इंचार्ज अवनीश कुमार पांडेय की टीम बैरिकेडिंग करके चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक पिकअप को रोकने पर चालक ने असुरन की ओर भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। वाहन में पशु लदे हुए थे। आरोपियों की पहचान कुशीनगर के पडरौना के सिधुआ गांव निवासी गंगेश कुशवाहा व पडरौना इलाके के बसहिया के शाहबाज के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




सिंघड़िया में गाड़ी छोड़कर फरार हो गए पशु तस्कर



इसी बीच पुलिस को सिंघड़िया के पास पशु तस्करों के आने की सूचना मिली। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह टीम के साथ घेराबंदी करने लगे। पुलिस को देखकर आरोपी पिकअप लेकर एक गली फिर महादेव झारखंडी की ओर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो दूसरी गली में भागे। यहीं पर सीओ चोटिल हो गए और अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी पिकअप छोड़कर फरार हो गए। पिकअप पर गोवंश लदे थे। इसके बाद पुलिस ने सीओ को जिला अस्पताल लाया, जहां पर उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस ने गाड़ी मालिक कुशीनगर के हनुमानगंज इलाके के बोधीछपरा निवासी विजय निषाद व पांच अज्ञात तस्करों पर केस दर्ज कर लिया है।




22 दिसंबर की रात फरार तस्कर पकड़े गए



चौरीचौरा इलाके में 22 दिसंबर की रात निबियहवा ओवरब्रिज के पास पुलिस ने घेराबंदी की तो पशु तस्कर गोवंश लदा पिकअप छोड़कर फरार हो गए थे। केस दर्ज कर तलाश चल रही थी। सूचना मिलने पर चौरीचौरा पुलिस ने उन्हें क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान आंबेडकरनगर के रामनगर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद लखनडीह निवासी अमरेश पुत्र रवींद्रनाथ और राहुल पांडेय पुत्र भूपति के रूप में हुई।





वर्जन



पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है। केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।



-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed