{"_id":"6709b02ca46cae148c028fd4","slug":"gorakhpur-news-forgery-of-rs-6-lakh-in-the-name-of-job-in-railways-case-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-713455-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेलवे में नौकरी के नाम पर छह लाख की जालसाजी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेलवे में नौकरी के नाम पर छह लाख की जालसाजी, केस दर्ज
विज्ञापन
सरदार नगर। चौरीचौरा इलाके के चौरी टोला सतहवां निवासी संतोष कुमार यादव ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर रेलकर्मी पर रेलवे में नौकरी के नाम पर छह लाख रुपये की जालसाजी का आरोप लगाया है। चौरीचौरा पुलिस कथित रेलकर्मी पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
संतोष कुमार यादव ने बताया कि उनकी मुलाकात रेलवे बिछिया कॉलोनी मैकेनिकल वर्कशॉप यांत्रिक कारखाना में कार्यरत सुभाष चंद्र से हुई। वह स्वयं को रेलवे का कर्मचारी बताकर उनसे नौकरी दिलवाने के नाम पर छह लाख रुपये लिए। इसके बाद उसने फर्जी जॉइनिंग लेटर दे दिया। उनका मेडिकल मुख्य चिकित्सा निदेशक रेलवे चिकित्सालय गोरखपुर में कराया गया, जो पूर्ण रूप से फर्जी था। रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी देने लगा।