फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Forgery in the name of providing job in AIIMS, case registered

Gorakhpur News: एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजी, केस दर्ज

Wed, 20 Nov 2024 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Forgery in the name of providing job in AIIMS, case registered
गुलरिहा। डायग्नोस्टिक सेंटर पर काम करने वाले कर्मचारियों ने सात लोगों को एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.89 लाख रुपये ले लिए। नौकरी नहीं मिलने पर पीड़ितों ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी के निर्देश पर गुलरिहा पुलिस दो आरोपियों बांसगांव के अतरौली निवासी हिमांशु राम त्रिपाठी और विकास साहनी के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी देने का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर की कर्मचारी सोनी गौड़ का आरोप है कि साथ में काम करने वाले हिमांशु राम त्रिपाठी ने वर्ष 2022 में एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर एक जनवरी 2023 को 50 हजार रुपये ले लिए थे। आरोपी ने अपने साथी विकास साहनी की सहायता से पीड़िता के संबंधितों अनिल कुमार, दुर्गेश पाल, अमित गौड़, प्रहलाद, सुभाष गौड़ की बेटी व अन्य से 3.39 लाख रुपये भी हड़प लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed