फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Football: Sahara defeated Punjab and Kerala Police defeated Uttarakhand

फुटबॉल : सहारा ने पंजाब और केरल पुलिस ने उत्तराखंड को हराया

Fri, 20 Dec 2024 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Football: Sahara defeated Punjab and Kerala Police defeated Uttarakhand
गोरखपुर। रीजनल स्टेडियम में चल रही ऑल इंडिया प्राइजमनी पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में सहारा क्लब ने पंजाब पुलिस को 3-1 से हराया। दूसरे मैच में केरला पुलिस ने उत्तराखंड एकादश के 2-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

पहले मैच के प्रथम हॉफ में शुरुआत से दोनों टीमों ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन किया। हाॅफ के अंतिम क्षणों में पंजाब पुलिस के खिलाड़ियों ने आक्रामक शैली अपनाई और 32वें मिनट में जसप्रीत सिंह ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाॅफ का खेल शुरू होने के बाद सहारा एफसी के खिलाड़ियों ने आक्रमण तेज कर दिया। मैच के 72वें मिनट में सहारा एफसी के तेजतर्रार स्ट्राइकर हिमांशु ने मैदानी गोल कर स्कोर को बराबर कर दिया। इसके बाद 84वें मिनट में हिमांशु ने एक और गोल कर सहारा को बढ़त दिला दी। 87वें मिनट में सहारा एफसी के बुद्ध देव ने एक और गोल कर बढ़त को 03-01 कर दिया। पंजाब पुलिस ने खेल में पिछड़ने के बाद आक्रमण तेज किया लेकिन सफलता नहीं मिली। अंत में सहारा एफसी ने 3-1 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


उत्तराखंड एकादश नहीं कर सकी गोल
दूसरे मैच के प्रथम हाॅफ की शुरुआत में दोनों टीमें धैर्य के साथ गेम को आगे बढ़ा रही थीं। केरला पुलिस के बेवल ने 20वें मिनट में हेड गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। पहले हाॅफ की समाप्ति तक स्कोर 1-0 रहा। दूसरे हाॅफ में भी केरला पुलिस ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। 62वें मिनट में गोकुल ने एक और गोल कर बढ़त को 2-0 कर दिया। उत्तराखंड एकादश के खिलाड़ियों ने भी गोल के कई मौके बनाए लेकिन केरला पुलिस के खिलाड़ियों ने इसे विफल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मैच के मुख्य अतिथि मुख्य कोषाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह और दूसरे के जिला कमांडेंट होमगार्ड मार्कंडेय सिंह रहे। इस दौरान डॉ. अमिल हयात खान, धर्मवीर सिंह, आजाद सिंह, मो. हमजा, विशाल आदि मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका कमलेश पांडेय, देवजीत सिंह यादव, शशि मोहन मिश्रा, रमेश चंद्र जायसवाल, मनोज तिवारी, अजय यादव, नित्या सरदार, मेहरुद्दीन, महेश चंद्र, हाजी मुनव्वर अली आदि ने निभाई।

--
आज के मैच
प्रतियोगिता में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से सीआरपीएफ जालंधर बनाम फुटबाल क्लब श्रीनगर और दोपहर दो बजे से बीएसएफ सिलीगुड़ी बनाम मां कामाख्या क्लब बिहार के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed