फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Flowers of devotion and harmony kept showering on Gorakshpeethadhishwar during the procession

Gorakhpur News: शोभायात्रा में गोरक्षपीठाधीश्वर पर बरसते रहे श्रद्धा और समरसता के फूल

Mon, 14 Oct 2024 05:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Flowers of devotion and harmony kept showering on Gorakshpeethadhishwar during the procession
विजयदशमी के दिन गोरखनाथ मंदिर परिसर से निकले गएं शोभा यात्रा में शामिल मुख्यमंत्री योगी आदित्यन
गोरखपुर। विजयादशमी के अवसर पर शनिवार शाम गोरखनाथ मंदिर से निकली पारंपरिक विजयादशमी शोभायात्रा में आस्था के रथ पर सवार गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूरे रास्ते श्रद्धा और समरसता के फूल बरसते रहे। उमंग, उल्लास व उत्साह के बीच शोभायात्रा का जोरदार अभिनंदन हुआ, जिसमें सामाजिक समरसता देखने को मिली। अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने भी पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन




शनिवार को शाम करीब चार बजे से गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ गुरु गोरखनाथ का पूजन कर और उनका आशीर्वाद लेकर इस साल निर्मित नए रथ पर सवार हुए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। नाथपंथ के विशेष वाद्ययंत्र नागफनी, तुरही, नगाड़े, काशी से आए डमरू दल, ढोल व बैंड बाजे की धुन और हनुमान दल के बालकों के हैरतंगेज करतब के बीच शोभायात्रा आगे बढ़ी।
विज्ञापन




जगह-जगह स्वागत में कलाकारों के विविध लोक नृत्य समूची भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। पूरे रास्ते दोनों किनारे पर श्रद्धा से भाव-विभोर लोग गोरक्षपीठाधीश्वर की एक झलक पाने को आतुर नजर आ रहे थे। जैसे ही गोरक्षपीठाधीश्वर की अगुवाई वाली शोभायात्रा गोरखनाथ मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंची, पुष्प वर्षा शुरू गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




उर्दू अकादमी के निवर्तमान चेयरमैन चौधरी कैफुलवरा ने बुनकर समाज की तरफ से गोरक्षपीठाधीश्वर को फूल माला और केसरिया अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया। गोरक्षपीठाधीश्वर ने मुस्कुराते हुए उनका अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें व उनके समाज के लोगों को गोरखनाथ मंदिर के नवरात्र अनुष्ठान का प्रसाद दिया।



अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने इस प्रसाद को माथे से लगाकर गोरक्षपीठाधीश्वर के प्रति कृतज्ञता जताई। चौधरी कैफुलवरा के साथ चौधरी रुकनुद्दीन, चौधरी रज़ीउद्दीन, चौधरी ज़ैद, चौधरी हाफ़िज़, अयाज़ अहमद, चौधरी अनस, नफीस आदि ने गोक्षपीठाधीश्वर का अभिनंदन किया।



इस दौरान रास्ते के दोनों तरफ बने मकानों पर बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं व बच्चे अपने स्मार्टफोन में योगी की तस्वीरें खींचते रहे। नवनिर्मित झूलेलाल मंदिर के समीप बड़ी संख्या में मौजूद सिंधी समाज के लोगों ने करबद्ध होकर उनका व शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। मानसरोवर मंदिर तक पूरे रास्ते में शोभायात्रा के स्वागत का सिलसिला चलता रहा।




मानसरोवर मंदिर में सीएम योगी ने की पूजा



जय श्रीराम के जयघोष और तमाम वाद्ययंत्रों की गूंज के बीच गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की विजयादशमी शोभायात्रा मानसरोवर मंदिर पहुंची। यहां गोरक्षपीठाधीश्वर ने गोरक्षपीठ से जुड़े मानसरोवर मंदिर पर देवाधिदेव महादेव व अन्य देव विग्रहों की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की। महादेव का अभिषेक भी किया। मानसरोवर मंदिर में पूजन के बाद शोभायात्रा मानसरोवर रामलीला मैदान में पहुंची। यहां चल रही रामलीला में उन्होंने प्रभु श्रीराम का राजतिलक किया। इसके साथ ही प्रभु श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण व हनुमानजी का पूजन कर आरती भी उतारी। कलाकारों के 12 दलों ने शोभायात्रा मार्ग के अलग अलग स्थानों पर अपनी प्रस्तुतियों से प्रदेश के देशज लोक को जीवंत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed