फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Flood water entered Mirganj and Koliya villages of Domingarh

Gorakhpur News: डोमिनगढ़ के मीरगंज व कोलियां गांव में घुसा बाढ़ का पानी

Mon, 15 Jul 2024 06:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Flood water entered Mirganj and Koliya villages of Domingarh
गोरखपुर। राप्ती नदी का पानी निचले इलाकों में तेजी से फैल रहा है। डोमिनगढ़ के मीरगंज व कोलियां गांव में तीन दिनों में लगभग 2 से 3 फुट तक पानी बढ़ गया है। बेघर हुए ज्यादातर लोग बंधों पर प्लास्टिक तानकर रह हैं। डोमिनगढ़ में बंधे की मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। बहरामपुर गांव में भी बाढ़ का पानी घरों में पहुंच गया है। बाले मियां के मजार पर भी पानी भरा है। बहरामपुर में प्रशासन ने 50 बाढ़ पीड़ितों और वार्ड नंबर 38 में पार्षद सरवन पटेल की मौजूदगी में सामग्री बांटी।
विज्ञापन

डोमिनगढ़ बंधे पर रह रहे हालात से मजबूर लोगों ने बताया कि खेत डूबने से पशुओं के चारे की भी समस्या आ गई है। मीरगंज गांव के निवासी चक्रधारी बंधे पर पूरा परिवार सहित रह रहे हैं। इनका घर तीन दिन पहले ही डूबा है। परिवार सहित बंधे पर शरण लिए हैं। उनका कहना था कि हमें अब खाने पीने की परेशानी हो रही है। प्रशासन से राहत की उम्मीद है। काेलियां गांव निवासी कौशिल्या व अनीता पूरे परिवार के साथ बंधे पर शरण लिए हुए वक्त बिता रहे हैं। घर में पानी भरने की वजह से अब उन्हें अपने सामान बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है। कोलियां गांव के महेंद्र निषाद ने बताया कि गांव के संपर्क मार्ग पर पानी भर गया है। जरूरत का सामान लेने से लिए पानी पार करके बंधे पर आ रहे हैं। वहीं भंडारी व शीला का कहना था कि वह तीन दिन से परिवार के साथ बंधे पर रह रहे हैं। यहां बच्चों को रखने में काफी डर भी लग रहा है। वहीं बहरामपुर में बाले मियां के मैदान के निकट भी लोग अस्थाई आसियाना बनाते देखे गए। मुन्ना ने बताया कि हमारे घर में पानी भर गया है। बंधे पर रहने की हमारी मजबूरी बन गई है।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed