फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Five star rating can be obtained in cleanliness, Ministerial Award will be given by the President

Gorakhpur News: स्वच्छता में मिल सकती है फाइव स्टार रेटिंग, राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा मिनिस्ट्रियल अवॉर्ड

Thu, 17 Jul 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Five star rating can be obtained in cleanliness, Ministerial Award will be given by the President
नगर निगम में सुबह 10:30 बजे से होगा लाइव प्रसारण, सभी पार्षदों को किया गया आमंत्रित
विज्ञापन

गोरखपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में गोरक्षनगरी को केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की तरफ से प्रतिष्ठित मिनिस्ट्रियल अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा। आठ साल के लंबे इंतजार के बाद गोरखपुर नगर निगम को यह पुरस्कार बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों प्रदान किया जाएगा। शहर को गारबेज फ्री सिटी में 5 स्टार रेटिंग हासिल होने की चर्चा है। अधिकारी इस अवॉर्ड को लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। हालांकि इसके बारे में कोई बताने के लिए तैयार नहीं है।
नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 10.30 बजे से होगा। नगर निगम ने सभी 80 पार्षदों और कर्मचारियों को निगम सभागार में इस प्रसारण को देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। वहीं इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए नगर निगम की टीम बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गई। इस दल में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, मुख्य अभियंता अमित शर्मा, जलकल महाप्रबंधक रघुवेंद्र कुमार और पीएमयू टीम से दीपक डोगरा शामिल हैं।
विज्ञापन


पहली बार मिलेगा अवार्ड
स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2016 में शुरू हुआ था। गोरखपुर नगर निगम ने यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड पहली बार अपने नाम किया है। साथ ही फाइव स्टार रेटिंग की भी उम्मीद है। इस बार नगर निगम ने गारबेज फ्री सिटी में सेवन स्टार और वॉटर प्लस सिटी के लिए आवेदन किया था। पिछले साल गोरखपुर को राष्ट्रीय स्तर पर 75वीं और राज्य स्तर पर नौवीं रैंकिंग के साथ गारबेज फ्री सिटी में थ्री स्टार रेटिंग मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी को सौंपा जाएगा अवॉर्ड
अवॉर्ड ग्रहण करने के बाद मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे और उन्हें यह अवॉर्ड सौंपेंगे।

वर्जन
स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में गोरखपुर ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति के हाथों मिनिस्ट्रियल अवॉर्ड प्राप्त होगा। साथ ही, विस्तृत परिणामों की घोषणा भी उसी दिन होगी। यह उपलब्धि न केवल गोरखपुरवासियों के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर के समर्पण और मेहनत का प्रतीक भी है।
- गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed