{"_id":"687bf1dce2ee76fbd9012622","slug":"gorakhpur-news-five-courses-will-be-conducted-through-distance-education-in-ddu-approval-received-from-ugc-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1008666-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू में दूरस्थ शिक्षा से संचालित होंगे पांच कोर्स, यूजीसी से मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू में दूरस्थ शिक्षा से संचालित होंगे पांच कोर्स, यूजीसी से मिली स्वीकृति
विज्ञापन
बीकॉम, बीबीए, एमकॉम, एमबीए और एमए अंग्रेजी के पाठ्यक्रम ऑनलाइन होंगे संचालित
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को पांच पाठ्यक्रमों के ऑनलाइन डिस्टेंस एजुकेशन लर्निंग मोड में संचालित करने की अनुमति यूजीसी ने दे दी है। इसके तहत डीडीयू में अब बीबीए, एमबीए, एमए अंग्रेजी, बीकॉम और एमकॉम के पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। इन पाठ्यक्रमों में सत्र 2025-26 से ही प्रवेश की तैयारी है।
डीडीयू को वर्ष 2024 में यूजीसी की कैटेगरी-1 यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलने के बाद से ही ऑनलाइन एंड डिस्टेंस एजुकेशन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। इसके तहत इन पांचों पाठ्यक्रमों का कंटेट भी तैयार कर लिया गया था। सभी जरूरी शर्तें पूरी करने के बाद यूजीसी में आवेदन किया गया था। यूजीसी ने इन पांचों पाठ्यक्रमों के संचालन की अनुमति दे दी है।
इससे पूर्वांचल के उन युवाओं को विश्वविद्यालय में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा, जो किसी कारणवश नियमित कक्षाओं में शामिल नहीं हो सकते हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले युवा, गृहणियां, देश या विदेश में कार्यरत व्यक्ति सहित अन्य कारणों से विश्वविद्यालय नहीं आने वाले छात्रों को अध्ययन का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
वर्जन-
यह विश्वविद्यालय की उस दूरदृष्टि को मजबूत करता है जिसके अंतर्गत हम तकनीक के सहारे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाना चाहते हैं। यह शिक्षा के लोकतंत्रीकरण की दिशा में एक मजबूत कदम है।
प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू