फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fitness sporting and Northeast Railway Headquarters started with victory

Gorakhpur News: फिटनेस स्पोर्टिंग और पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय का जीत से आगाज

Tue, 22 Jul 2025 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fitness sporting and Northeast Railway Headquarters started with victory
तालुकदार यादव की 16वीं पुण्यतिथि पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

गोरखपुर। स्व. तालुकदार यादव की 16वीं पुण्यतिथि पर गोरखपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को शुभारंभ हो गया। पहले दिन फिटनेस स्पोर्टिंग गोरखपुर और पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय ने अपने-अपने मैच जीतकर आगे की राह बनाई।
पहले मैच में फिटनेस स्पोर्टिंग गोरखपुर ने दुर्गा स्पोर्टिंग नंदानगर को 2-0 से हराया। दूसरे मैच में पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय ने खोराबार एफसी को 3-0 से मात दी। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय पहलवान व भारतीय कुश्ती कोच चंद्रविजय सिंह ने की। वारंट ऑफिसर लोरिक प्रसाद यादव ने टीमों से परिचय प्राप्त किया। फाउंडेशन अध्यक्ष अजय यादव ने आभार जताया। 22 जुलाई को अपरान्न 3:30 बजे से वेलेंटाइन एफसी मेडिकल व सेंट एंड्रयूज एफसी और शाम 5 बजे से नीना थापा एफसी व सद्भावना फुटबॉल क्लब के बीच मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन

मैच में रतन सिंह, अश्विनी यादव, अमरनाथ, सागिर अहमद, केडी, विकास निषाद और संजय साहनी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान सुनील पासवान, राकेश कुमार, प्रेम यादव, गगन सिंह, समीर, चंद्रकेश, केपी यादव, प्रदीप, सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed