{"_id":"6735137f935e39ddd0052395","slug":"gorakhpur-news-first-the-mother-now-the-girls-side-beat-up-the-young-man-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-746470-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पहले मां ने अब लड़की पक्ष ने की युवक की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पहले मां ने अब लड़की पक्ष ने की युवक की पिटाई
विज्ञापन
खोराबार। शादी से पहले प्रेमिका संग फरार युवक की मंगलवार को मां ने थाने में ही जमकर कूटा था। बुधवार को थाने के पास ही लड़की पक्ष वालों ने भी युवक की पिटाई कर दी। हालांकि, पुलिस की मानें तो दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, खोराबार थाना क्षेत्र के एक युवक की शादी कुनराघाट की रहने वाली एक लड़की से 16 नवंबर को होनी थी। दोनों परिवार के लोग शादी की तैयारी में लगे थे। इसी बीच कुछ दिन पहले युवक बिहार की रहने वाली अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। मामले की जानकारी लड़की पक्ष को हुई तो उन्होंने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया। मामले में पुलिस ने मंगलवार को दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया था।
थाने पर दोनों पक्षों के बीच पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में पंचायत हुई। वहां आक्रोशित मां ने बेटे की पिटाई कर दी थी। मंगलवार को हल नहीं निकला तो पुलिस ने बुधवार को बुलाया। बुधवार को दोनों पक्ष थाने पर पहुंचे और दोबारा पंचायत शुरू हुई। दोपहर में लड़की पक्ष के कुछ लोग थाना गेट के बगल में हनुमान मंदिर के पास खड़े थे।
विज्ञापन
उसी दौरान युवक का एक मित्र लड़की पक्ष पर अभद्र टिप्पणी करने लगा। इससे बात बिगड़ गई और देखते ही देखते लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने युवक की धुनाई कर दी। थाना प्रभारी नीरज राय ने बताया कि दोनों पक्षों ने अपने वकील की उपस्थिति में मामले में समझौता कर लिया है।