फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fighting in two villages, cases registered from both sides

Gorakhpur News: दो गांवों में मारपीट, दोनों पक्षों से केस दर्ज

Sun, 26 May 2024 04:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fighting in two villages, cases registered from both sides
हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के पकड़ी और सोपरा गांव में दो पक्षों की मारपीट में पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज किया है। मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली, इसके आधार पर केस भी दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सोपरा गांव निवासी धौराजी ने तहरीर देकर बताया कि गांव के दुर्गेश तिवारी ने उन्हें और उनकी बहू को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दुर्गेश तिवारी पर केस दर्ज किया है। इससे पहले दुर्गेश तिवारी ने धौराजी देवी समेत चार पर केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इसी तरह दूसरा मामला पकड़ी गांव का है। यहां अजय उपाध्याय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जमीन की रंजिश में उनके बड़े भाई संजय उपाध्याय ने पत्नी के साथ मिलकर मुझे मारापीटा, जिससे शरीर के कई हिस्से में चोट आई है। हरपुर बुदहट पुलिस ने तहरीर के आधार पर पकड़ी निवासी संजय उपाध्याय व उनकी पत्नी सुषमा पर मारपीट का केस दर्ज किया है। इससे पहले संजय उपाध्याय ने अपने छोटे भाई अजय उपाध्याय और उनकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed