फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fight over removing bike from the road, case registered from both sides

Gorakhpur News: रास्ते से बाइक हटाने को लेकर मारपीट, दोनों तरफ से केस दर्ज

Sun, 25 May 2025 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fight over removing bike from the road, case registered from both sides
रास्ते में खड़ी बाइक हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
विज्ञापन

गीडा। थाना क्षेत्र के कोडरीकला में शनिवार को रास्ते से बाइक हटाने व भैंस बांधने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस राजेंद्र और डेबा के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

कोडरीकला निवासी डेबा शुक्रवार को नाली निर्माण होने की वजह से अपनी बाइक सड़क के किनारे खड़ी कर दी थी। इसी दौरान शराब के नशे में धुत एक मनबढ़ भैंस लेकर आ रहा था। बाइक में खड़ी बाइक हटाने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि मनबढ़ ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए डेबा को मारपीट कर घायल कर दिया। डेबा की तहरीर पर पुलिस आरोपी राजेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। दूसरे पक्ष के राजेंद्र ने भी तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव में नाली निर्माण का कार्य चल रहा था। वह अपनी भैंस लेकर आ रहा था। रास्ते में मनबढ़ ने बाइक खड़ी कर दी थी। उसे हटाने को कहा तो आरोपी ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। राजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी डेबा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed