फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fight between two customers for Rohu fish, highway jammed

Gorakhpur News: रोहू मछली के लिए दो ग्राहकों में मारपीट, हाईवे पर लगा जाम

Mon, 11 Aug 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fight between two customers for Rohu fish, highway jammed
पीपीगंज में मछली के लिए मारपीट करते युवक।
पीपीगंज थाना क्षेत्र का मामला, दोनों युवकों ने एक-दूसरे के फाड़ दिए कपड़े
विज्ञापन

दुकानदार के पास थी चार किलो मछली, दोनों ने दिया था पांच किलो का ऑर्डर
गोरखपुर। पीपीगंज में शनिवार शाम रोहू मछली खरीदने के लिए दो ग्राहकों के बीच मारपीट हो गई। बवाल देख हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाने की कोशिश की लेकिन नहीं मानने पर दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
पीपीगंज कस्बे में नेपाल जाने वाले रास्ते पर मछली की दुकान है। शनिवार शाम 6:30 बजे कोल्हुआ का मुकेश कुमार चौहान (33) बाइक से मछली खरीदने पहुंचा। थोड़ी ही देर बाद वहां पर भगवानपुर का रहने वाला रितिक चौहान (23) भी आ गया। दोनों ने पांच किलो मछली का ऑर्डर दिया। दुकानदार के पास रोहू मछली चार किलो ही बची थी। दोनों का कहना था कि पहले उसने मछली पसंद की है। इसलिए उसे ही मिलनी चाहिए। दुकानदार के सामने दोनों के बीच काफी देर तक तू-तू मैं-मैं होती रही। दुकानदार ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वे उसकी बात नहीं माने। इसी बीच दोनों ने कॉल करके अपने साथियों को बुला लिया। थोड़ी ही देर बाद दो बाइक से 5 युवक और आ गए। एक पक्ष के युवकों ने मछली खरीदने आए दूसरे पक्ष के युवक को धक्का देकर गिरा दिया। उसकी शर्ट फाड़ दी। इसके बाद दूसरे पक्ष के युवकों ने भी हमला कर दिया। आधे घंटे तक बीच रोड पर हंगामा होता रहा। राहगीरों ने इसका वीडियो भी बनाया। हंगामे से नेपाल जाने वाले नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। लोग गाड़ी खड़े करके तमाशा देखने लगे। थोड़ी ही देर बाद पुलिस पहुंची। पुलिस को आते देख कुछ युवक भाग गए।
विज्ञापन

इस संबंध में पीपीगंज थाना प्रभारी प्रभुदयाल सिंह ने बताया कि मछली खरीदने को लेकर दो पक्षों में विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दो युवकों मुकेश कुमार चौहान और रितिक चौहान को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed